Betul Politics News : 10 निकायों में भाजपा ने बढ़ाया बंपर वोट बैंक

Betul Politics News : BJP increases bumper vote bank in 10 bodies

सबसे अधिक बढ़त सारणी, सबसे कम शाहपुर से मिली, लोकसभा चुनाव में मिल सकता है बढ़ा फायदा

Betul Politics News : (बैतूल)। भाजपा के लिए बड़ी राहत की बात है कि आज यदि लोकसभा चुनाव होते हैं तो निकायों में लंबी लीड मिल सकती है। यह बात इसलिए कही जा रही है, क्योंकि हालिया विधानसभा चुनाव के परिणाम भाजपा के लिए बड़ी खुशी से कम नहीं है। जिले के 10 निकायों में कुछ को छोड़ दे तो अधिकांश पर भाजपा आगे रही है। कांग्रेस केवल भैंसदेही नगर परिषद में महज 23 वोट से बढ़त हासिल कर पाई है। शेष नगरपालिका और नगर परिषद में मिली निर्णायक बढ़त शहरी क्षेत्र में भाजपा का बढ़ता जनाधार की ओर इशारा कर रहा है। वैसे तो शहरी क्षेत्र के मतदाता भाजपा के पक्षधर बताए जाते हैं, लेकिन यह पेटर्न हर चुनाव में बदल जाता है।

यानी मतदाता इतने समझदार है कि प्रत्याशियों को देखकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते आ रहे हैं, वरना निकाय और विधानसभा चुनाव के परिणाम एक जैसे आने से इंकार नहीं किया जा सकता है। यदि पिछले वर्ष हुए नगरपालिका चुनाव पर नजर दौड़ाए तो जिस पेटर्न पर चुनाव हुए , उस लिहाज से भाजपा को अधिकांश निकायों में बढ़त मिलना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भाजपा की बढ़त कम हुई है, लेकिन विधानसभा चुनाव और प्रत्याशियों के चेहरे को देखने के बाद मतदाताओं ने इस स्थिति को बदलने का भी प्रयास किया है, लेकिन कांग्रेस के लिए यह स्थिति बेहतर नहीं कही जा सकती है। भाजपा के लिए यह परिणाम सुखद और तीन माह बाद होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए लंबी बढ़त की ओर इशारा कर रहे हैं।

नगरपालिकाओं में ऐसी रही स्थिति

यदि जिले की चार बड़े निकायों बैतूल, सारणी, मुलताई और आमला के आंकड़े देखे तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि चारों शहरों से भाजपा को अच्छी बढ़त हासिल हुई है। जिले की सबसे बड़ी सारणी नगरपालिका की बात करें तो यहां कुल 35,446 वोटों में से भाजपा प्रत्याशी डॉ योगेश पंडाग्रे को 19814 और कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मालवे को 13830 वोट मिले हैं। इस तरह यहां भाजपा को लगभग 6 हजार वोटों की बढ़त मिली है। बैतूल की बात करें तो शहर के कुल 70 हजार मतदाताओं में से भाजपा को लगभग 5200 वोट की लीड मिली है।

भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल शहर के 33 में से लगभग 26 वार्ड में बढ़त हासिल करने में सफल रहे। मुलताई नगरपालिका की बात करें तो यहां 18 हजार मतदाताओं में से भाजपा को 10688 और कांग्रेस को 7007 वोट मिले हैं। मुलताई से भी भाजपा बंपर साढ़े तीन हजार वोटों की लीड़ से आगे रही। आमला की बात करें तो भाजपा के डॉ योगेश पंडाग्रे ने यहां से 905 वोट की बढ़त हासिल की है। चंूकि यहां कांग्रेस के मनोज मालवे स्थानीय प्रत्याशी थे। इसलिए भाजपा प्रत्याशी को 905 वोट की बढ़त मिलना भाजपा के बढ़ते जनाधार की ओर इशारा कर रहा है।

नगर परिषद में ऐसे रहे हालात

जिले की नगर परिषदों की बात करें तो यहां भी भाजपा के पक्ष में मतदान हुआ है। चिचोली, आठनेर, घोड़ाडोंगरी, शाहपुर, बैतूलबाजार में भाजपा को कांग्रेस की अपेक्षा बंपर बढ़त मिली। चिचोली नगर परिषद में कुल 5 से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले थे। यहां पर भाजपा को 3505, कांग्रेस को 1929 वोट मिले। भाजपा यहां 15776 वोटों से आगे रही। आठनेर नगर परिषद में 7479 मतों में से भाजपा को 4320 और कांग्रेस को 3080 वोट मिले। यहां पर भाजपा लगभग 12 सौ मतों से आगे रही। घोड़ाडोंगरी नगर परिषद में भाजपा को 2887 और कांग्रेस को 2538 वोट मिले। यहां पर भी भाजपा 319 वोटों से बाजी मारने में सफल रही। शाहपुर नगर परिषद में कड़ा मुकाबला रहा। यहां भाजपा को 5443 वोटों में से 2702 और कांग्रेस को 2633 वोट मिले। यहां भाजपा 69 वोटों से आगे रही। इसी तरह बैतूलबाजार नगर परिषद की बात करें तो भाजपा ने यहां से भी 15 सौ से अधिक वोटों की बढ़त हासिल की है।

कांग्रेस को भैंसदेही का मिला सहारा

निकाय चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शहरी क्षेत्र में अग्नि परीक्षा थी। चूंकि सत्ता में भाजपा थी, इसलिए पार्टी के लिए चुनाव प्रतिष्ठा पूर्ण था। हालांकि कांग्रेस दस निकायों में से केवल भैंसदेही को छोड़ दे तो सभी जगह फिसड्डी साबित हुई। उसके लिए राहत की बात यह है कि भैंसदेही नगर परिषद में महज 23 वोटों से बढ़ मिल पाई। भाजपा के महेंद्र सिंह चौहान को यहां 3284 और कांग्रेस को 3360 वोट मिले है। हालांकि कांग्रेस के लिए यह अच्छी बात है कि शाहपुर, घोड़ाडोंगरी नगर परिषद में उसके प्रत्याशी काफी कम वोटों से पीछे रहे। यानी ओवरआल की स्थिति देखे तो कांग्रेस भाजपा की अपेक्षा अभी भी काफी पीछे हैं। यदि आज की तारीख में लोकसभा चुनाव होते हैं तो कांगे्रस की स्थिति काफी खराब रह सकती है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button