Today Betul News: होटल की अनैतिक गतिविधियों से फिलहाल राहत
Today Betul News: Present relief from unethical activities of hotels

कोठीबाजार और बारस्कर कालोनी के लोगों ने सांझवीर का माना आभार
Today Betul News: बैतूल। पिछले कई महीनों से शहर के कोठीबाजार की एक होटल और बाद में बारस्कर कालोनी के एक गेस्ट हाउस मेें चल रही अनैतिक गतिविधियों के चलते गली मोहल्लों में रहने वाले लोग अपने आप को शर्मसार महसूस करने के लिए मजबूर होते रहे। आंखों के सामने घिनौना खेल होने से बच्चों पर भी इसका बुरा असर पड़ने की आशंका से इस इलाके में रहने वाले अधिकांश परिवार परेशान थे, लेकिन सांझवीर टाईम्स ने लोगों की भावनाओं को समझते हुए पिछले दिनों सिलसिलेवार समाचार प्रकाशित किए, इसके बाद होटल और गेस्ट हाउस से फिलहाल देहव्यापार जैसी गतिविधियां बंद हो गई है।
इन क्षेत्रों में रहने वाले दर्जनों परिवार के लोग सांझवीर टाईम्स का खुद फोन कर आभार भी माना है। लोगों का कहना है कि इस गंभीर मामले में कहीं से मदद नहीं मिली तब मोहल्ले का माहौल खराब होता देख सांझवीर टाईम्स हमारी आवाज बना।
कोठीबाजार में थाने के उन सभ्रांत लोगों ने बताया कि यदि दोबारा होटल में इस तरह की गतिविधियां दिखाई दी तो उसकी फोटो और वीडियो बनाकर सबूत के दौर पर अखबार को उपलब्ध कराएंगे, ताकि भविष्य में उनके क्षेत्र का माहौल खराब न हो।
अवैध गतिविधियों पर फिलहाल शिकंजा
स्थानीय रहवासियों ने बताया कि सांझवीर टाईम्स द्वारा लोगों की इस गम्भीर समस्या को देखते समाचारों का प्रकाशन शुरू होने के बाद होटल में संदिग्ध जोड़ो का आना कम होने लगा था जो अब पूरी तरह बन्द हो चुका है। लगातार तीन दिन के प्रकाशन के बाद होटल संचालक ने समीप ही स्थित कालोनी में बने गेस्ट हाऊस में अनैतिक गतिविधि शुरू की थी, लेकिन यहां भी कॉलोनी मे रहने वाले लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था, इसके बाद होटल और गेस्ट हाउस संचालकों में हड़कम्प मच गया।
क्षेत्र के लोगों के मुताबिक पिछले तीन दिनों से यहां कोई भी संदिग्ध जोड़ा नजर नहीं आया है। यदि भविष्य में इस तरह की गतिविधि नजर आती है तो मय सबूत इस संबंध में सूचना दी जाएगी।





