Politics: राजनीतिक हलचल: किस नेता ने राजधानी में खरीदा 2 करोड़ में सपनों का आशियाना?? कौनसे नेतानुमा ठेकेदार ने मंत्री के ओएसडी से अफसर को कराया फोन??? भले मानुस प्रभारी मंत्री को आखिर किसने लिया इतने हल्के में???? विस्तार से पढ़िए हमारे चर्चित कॉलम रजनीतिक हलचल में……

Politics: Political stir: Which leader bought his dream house in the capital for 2 crores? Which leader-like contractor got the minister's OSD to call the officer???

सपनों का आशियाना करोड़ोंं में खरीदा

विपक्षी पार्टी के एक दिग्गज नेता ने राजधानी भोपाल में सपने के अशियाने के नाम पर एक महलनुमा बंगला कुछ माह पहले खरीदा है। इस बंगले की गूंज इस समय जिले की राजनीति मेें भी हो रही है। हालांकि राजधानी में घर खरीदना सबका सपना होता है, लेकिन जिस नेता ने घर नहीं बल्कि महल खरीदा है, उनकी वित्तीय स्थिति इतनी अच्छी नहीं बताई जाती है। राजनीति के अलावा उनके पास आय का कोई सीमित साधन भी नहीं है। ऐसे में 2 करोड़ की लागत से खरीदे गए महलनुमा बंगले पर कई लोगों ने आंखे तरेरी है।

चर्चा है कि नेताजी को इतना आर्थिक लाभ कहां से हुआ? इस बात को लेकर विपक्षी पार्टी के बाद सत्तारूढ़ पार्टी के नेता भी एक-दूसरे से पूछने से नहीं चूक रहे हैं। चूंकि पॉश इलाके में 1.50 से 2 करोड़ का बंगला विपक्षी पार्टी के शायद ही किसी दिग्गज ने खरीदा हो, लेकिन नेताजी ने सबको पीछे छोड़ दिया। इस बंगले की इस समय जिले की राजनीति में खूब चर्चा चल रही है। बताते चले कि यह नेताजी आरक्षित वर्ग से एक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ 2 चुनावों में प्रत्याशी रहकर पराजित हो चुके हैं।

नेतानुमा ठेकेदार का अफसरों पर दबाव

राजनीति रसूख के साथ बड़ी ठेकेदारी करने वाले एक व्यक्ति इन दिनों अफसरों पर दबाव बनाने के लिए खूच चर्चित हो रहे हैं। बड़े टेंडर हासिल करने के बाद में नेतानुमा ठेकेदार अफसरों से सीधे बात करते हैं। बात नहीं बनी तो मंत्री के ओएसडी से भी फोन करने से पीछे नहीं हटते हैं। पिछले दिनों ऐसा ही कुछ हुआ कि एक विभाग के अधिकारी ने उनकी बात नहीं सुनी तो पहले तो वे आग बबूला हो गए, फिर सीधे दबाव बनाने के लिए विभाग के एक मंत्री के ओएसडी को फोन घुमा दिया। दरअसल मंत्री के ओएसडी को भी इन्होंने मुंह लगा रखा है, इसलिए सीधे साहब के पास फोन घनघनाया तो उनके चेहरे की हवाइयां उड़ गई। नेतानुमा ठेकेदार के पास इस समय जिले में कई काम बताए जाते हैं।

भले मानुष प्रभारी मंत्री को क्यों लिया हल्के में?

सामूहिक विवाह के बीच एक जनपद के विवादित सीईओ ने नेताओं की आंख में धूल झोंकर भले मानुष कहलाने वाले प्रभारी मंत्री की फ्लैक्स से ही फोटो गायब करवा दी। सामूहिक विवाह की रस्में आधी होने के बाद में किसी का ध्यान मंच पर लगे फ्लैक्स पर गया तो चौके बिना नहीं रह सके। इस पर जमकर राजनीति हुई। विपक्षी पार्टी ने भी निशाना साधा तो क्षेत्र के जनपद अध्यक्ष को सामने आकर बचाव की मुद्रा में आना पड़ा। जनपद अध्यक्ष भी जानते हैं कि यह कारनामा सीईओ ने किया है, लेकिन वे पिक्चर से गायब है। हालांकि मामला संभालने के बाद रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह मामला सीधे प्रभारी मंत्री तक पहुंच गया है। इससे संबंधित लोगों के खिलाफ कभी भी कार्रवाई हो सकती है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button