Betul News : मतगणना को तीन दिन बीते, नेताओं ने अपडेट नहीं की प्रोफाइल

Betul News: Three days have passed since counting of votes, leaders have not updated their profiles.

आज भी सोशल मीडिया पर वही स्थिति, विजयी होने वाले भी नहीं हुई एक्टिव

Betul News : (बैतूल)। मतगणना को 72 घंटे का समय बीत गया है, लेकिन राजनीतिज्ञों ने अपनी प्रोफाइल अपडेट करने में जरा भी रूचि नहीं दिखाई। हर रोज सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले जिले से विजयी और पराजित प्रत्याशी भी फेसबुक पर प्रोफाइल अपडेट नहीं कर पाए है। इसकी क्या वजह है वह तो वे ही जाने, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग जब विजयी और पराजित उम्मीदवार की प्रोफाइल देख रहे हैं तो उन्हें ताज्जुब हो रहा है कि सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले राजनीतिज्ञ कितने एक्टिव है। सांझवीर टाईम्स ने भी इन एक्टिव राजनीतिज्ञों की प्रोफाइल तलाशी तो वास्तव में चौकाने वाली बात सामने आई है। केवल भैंसदेही से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक महेंद्र सिंह चौहान और घोड़ाडोंगरी के बह्मा भलावी ने ही अपना प्रोफाइल अपडेट किया है। शेष सारे राजनीतिज्ञों ने अब 72 घंटे बाद भी प्रोफाइल अपडेट नहीं की है।

चुनाव में हार जीत लगी रहती है। भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को पार्टी ने टिकट से नवाजा तो उन्होंने अपना प्रोफाइल तुरंत अपडेट कर लिया। सभी ने अपने प्रोफाइल अपडेट पर संबंधित विधानसभा से प्रत्याशी का उल्लेख किया। केवल आमला से कांग्रेस उम्मीदवार मनोज मालवे ऐसे राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने टिकट मिलने और पराजित होने के बाद भी अपनी प्रोफाइल अपडेट नहीं की। जो शुरू से था वहीं अब भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने अपने आप को मप्र कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधि और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आमला का अपडेट डाला हुआ है। घोड़ाडोंगरी में अब तक विधायक रहे बह्मा भलावी अक्सर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। उन्होंने काफी पहले ही अपनी प्रोफाइल अपडेट करते हुए पूर्व विधायक लिखकर एक अच्छा संदेश दिया है।

Betul News : मतगणना को तीन दिन बीते, नेताओं ने अपडेट नहीं की प्रोफाइलBetul News : मतगणना को तीन दिन बीते, नेताओं ने अपडेट नहीं की प्रोफाइल
Betul News : मतगणना को तीन दिन बीते, नेताओं ने अपडेट नहीं की प्रोफाइल

भाजपा से इनकी प्रोफाइल अब तक अपडेट नहीं

सांझवीर टाईम्स की पड़ताल में वस्तुस्थिति सामने आ रही है कि भाजपा के अधिकांश विधायकों ने जीत के बाद अपनी प्रोफाइल अपडेट नहीं कर सके हैं। चुनाव परिणाम आने के तीन दिन होने के बावजूद एक भी विजयी विधायक ने प्रोफाइल अपडेट नहीं की है। बैतूल के नवनिर्वाचित विधायक की प्रोफाइल पर आज भी भाजपा प्रत्याशी बैतूल और पूर्व सांसद- पूर्व विधायक लिखा हुआ है। आमला से भाजपा से दूसरी बार जीत हासिल करने वाले डॉ पंडाग्रे के प्रोफाइल पर भी भाजपा प्रत्याशी आमला-सारणी लिखा हुआ है। मुलताई से विजयी विधायक चंद्रशेखर देशमुख की प्रोफाइल पर कोई पद नहीं लिखा हुआ है। घोड़ाडोंगरी से जीत हासिल करने वाली गंगा उइके की प्रोफाइल पर भी भाजपा प्रत्याशी 132 अंकित है, लेकिन भैंसदेही से जीत हासिल करने वाले महेंद्र सिंह चौहान ने पांचों विधायकों में बाजी मारते हुए अपनी प्रोफाइल अपडेट करते विधायक भैंसदेही लिखा है।

कांग्रेस प्रत्याशियों की भी कोई रूचि नहीं

सांझवीर की पड़ताल में कांग्रेस के पराजित सभी प्रत्याशियों ने भी अब तक अपनी प्रोफाइल अपडेट करना उचित नहीं समझा है। मतगणना को तीन दिन होने के साथ आचार संहिता भी खत्म हो चुकी है। कुछ दिनों बाद नए विधायकों का शपथ ग्रहण भी होगा, लेकिन बैतूल जिले से कांग्रेस से प्रत्याशी रहे पांचों प्रत्याशियों ने अपनी प्रोफाइल अपडेट नहीं की है। कांग्रेस से बैतूल प्रत्याशी निलय डागा की प्रोफाइल पर आज भी विधायक बैतूल लिखा है। मुलताई से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुखदेव पांसे की प्रोफाइल अपडेट पर मुलताई विधायक, पूर्व केबीनेट मंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अंकित है। भैंसदेही से कांग्रेस प्रत्याशी रहे धरमू सिंह सिरसाम आज भी अपनी प्रोफाइल पर भैंसदेही विधायक के रूप में मौजूद है। राहुल उइके की प्रोफाइल पर कांग्रेस प्रत्याशी घोड़ाडोंगरी अंकित है। इस मामले में मनोज मालवे न सिर्फ सबसे अव्वल रहे, बल्कि उनकी प्रोफाइल अपडेट है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button