Betul News: सुनील अग्रवाल और मनीष मिसर के परिणाम करीब निकले

Betul News: Sunil Agarwal and Manish Misar's results were close

सांझवीर टाईम्स अब दोनों को उचित मंच पर पुरस्कृत करेगा

बैतूल। सांझवीर टाईम्स उत्कृष्ट, प्रयोगधर्मी और जागरूकता की पत्रकारिता के आयाम को जीवित रखे हुए है। यही वजह है कि पूरे जिले के एक बड़े पाठक वर्ग और आम लोगों को अखबार का बेसब्री से इंतजार रहता है। प्रयोगधर्मी पत्रकारिता की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए हालिया विधानसभा चुनाव में सांझवीर टाईम्स ने सोशल मीडिया पर लोगों से आग्रह किया था कि प्रदेश में किस पार्टी को कितनी सीट मिलेगी, इसके सटीक उत्तर लिखकर भेजे। सबसे सटीक रहने वाले लोगों के नाम प्रकाशित करने के साथ उन्हें उचित मंच पर पुरस्कृत करने का ऐलान भी किया था। सोशल मीडिया पर सांझवीर टाईम्स के इस अनुकरणीय प्रयास पर सैकड़ों लोगों ने भाजपा और कांग्रेस सरकार को लेकर अपने-अपने मत रखे थे। 3 दिसम्बर को आए परिणामों के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार दो तिहाई मतों से फिर सत्ता में लौट आई है। शीघ्र ही विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

अधिकांश लोगों की राय गलत (Betul News)

प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस में इस बार रोचक मुकाबला होने के आसार थे। यही वजह है कि लगभग 233 लोगों ने सांझवीर टाईम्स की इस रूझान पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। चौंकाने वाली तो यह है कि अधिकांश उत्तर गलत साबित हुए। लगभग 233 लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी, इनमें सबसे अधिक उन लोगों की संख्या थी जो प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा की सरकार को औसत 110 से 130 सीट दे रहे थे। जिले की बात करें तो यहां भी दोनों पार्टी को 3-2 के अंतर से जीतने की बात कर रहे थे। कुछ ही लोग ऐसे थे जो कांग्रेस और भाजपा को 5-0 से विजयी होते बता रहे थे, लेकिन सारे अनुमान गलत साबित हो गए। कुछ लोग भाजपा और कांग्रेस को 4-1 से जीत हासिल करने की बात कह रहे थे।

इन्होंने मारी बाजी, सांझवीर को लेकर कही यह बात (Betul News)

3 दिसम्बर को चौंकाने वाले परिणाम आने के बाद जो स्थिति सामने आई है, इससे सभी हतप्रभ है। चुनाव परिणामों के सटीक आंकलन के लिए सांझवीर टाईम्स ने सोशल मीडिया पर लोगों की राय मांगी थी। इसमें सबसे सटीक राय बैतूल के मनीष मिसर की रही, इन्होंने प्रदेश में 160 से अधिक और बैतूल में 5-0 से भाजपा की जीत का अनुमान लगाया था। यह सबसे सटीक रहा। इसके अलावा सारनी के सुनील अग्रवाल ने प्रदेश में भाजपा की 150 से अधिक और जिले में 5 सीटे आने का अनुमान लगाया था। यह भी परिणामों के लगभग करीब रहा है। इसी वजह दोनों को पुरस्कृत किया जा रहा है। इस दौरान चर्चा में मनीष ने बताया कि भरोसे का दूसरा नाम सांझवीर टाईम्स है। खबरों से लेकर हर प्रयोग करने में इसका कोई सानी नहीं है। सारनी के सुनील अग्रवाल ने कहा कि वे प्रकाशन काल से सांझवीर टाईम्स के नियमित पाठक है। अखबार में ईमानदारी से काम होते है, इसलिए शाम के बाद इसके कई पाठक खबरों के लिए इंतजार करते है। जिस तरह अखबार ने सटीक एग्जिट पोल एवं नए प्रयोग किए है, यह काफी प्रशंसनीय है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button