Betul News: रूद्र देव सुरा ने 5 करोड़ 76 लाख में लिया गंज समूह का ठेका

Betul News: Rudra Dev Sura took the contract of Ganj Group for Rs 5 crore 76 lakhs.

3 शराब दुकानों की नीलामी हुई, सात ठेकेदारों ने लगाई थी बोली

Betul News: (बैतूल)। लगभग डेढ़ माह तक गंज समूह की तीन शराब दुकानों का संचालन खुद संभालने के बाद आबकारी विभाग द्वारा शुक्रवार तीनों दुकानों की नीलामी की। इनमें बडोरा की एक और गंज की दो दुकान शामिल हैं। गौरतलब है कि गंज समूह की तीन दुकानों का ठेका इसके पूर्व आईएजे कम्पनी के संचालक ईशान जायसवाल को दिया गया था, लेकिन मासिक ड्यूटी के लाखों रुपए शासन के खाते में जमा नहीं करवाने के चलते आबकारी ने यह ठेका निरस्त कर दिया था। इसके बाद विभाग खुद ही इन तीनों दुकानों का संचालन करते आ रहा है। आचार संहिता के हटते ही आबकारी ने गंज समूह के तीन टेंडर की प्रक्रिया शुरू की। शुक्रवार इस प्रक्रिया में सात ठेकेदारों ने बोली लगाई। इसमें सर्वाधिक बोली कोठीबाजार समूह के रूद्र सुरा एंड कंपनी ने सर्वाधिक 5 करोड़ 76 लाख 90 हजार की बोली लगाकार गंज समूह का ठेका भी हासिल करने में कामयाबी हासिल की। बताया जा रहा है कि गंज क्षेत्र की तीनों दुकानों का ठेका हासिल करने के लिए चार ठेकेदार टेंडर डाल रहे हैं।

लोकल के तीन ठेकेदार मैदान में

प्राप्त जानकारी के अनुसार गंज क्षेत्र की एकीकृत तीन देशी- विदेशी शराब दुकान हासिल करने के लिए पांच ठेकेदार मैदान में थे। इनमें प्रमुख रूप से कोठी बाजार ग्रुप के रुद्रदेव सुरा एंड कम्पनी, सुनीता शिवहरे, विनोद टें्रडिंग प्राइवेट लीमिटेड, आनंद लाल मालवीय , सुनील गुप्ता, श्रीकांत राजोरिया एवं गोविंद भयाल न आनलाइन टेंडर दाखिल किए थे।

दोपहर 2. 30 पर ओपन हुए टेंडर

आबकारी निरीक्षक अशोक माहोरे ने बताया कि, शासन स्तर से मिले निर्देशों के मुताबिक शराब दुकानों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई थी। दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन टेंडर दाखिल किए गए। दोपहर 2. 30 बजे टेंडर ओपन किए गए। एक के बाद एक बीट ओपन की गई। इसमें कोठीबाजार समूह के रूद्रदेव सुरा एंड कंपनी ने गंज समूह की तीनों दुकानें सर्वाधिक बोली लगाकर हासिल कर ली। इसके अलावा सुनीता शिवहरे 5 करोड़ 74 लाख की बोली लगाकर दूसरे स्थान पर रहे। बताया जा रहा है कि बोली में दस प्रतिशत बिलों रेट आने पर आबकारी अधिकारी ने आबकारी आयुक्त से चर्चा की थी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button