Betul Congress News: कांग्रेस की हार पर नाराजगी सार्वजनिक

Betul Congress News: Public anger over Congress's defeat

सरकार न आने की खीज सोशल मीडिया पर उतार रहे कांग्रेस, अपने पूर्व मुख्यमंत्री को भी नहीं छोड़ा

Betul Congress News: (बैतूल)। प्रदेश में कांग्रेस की जबरदस्त हार से कांग्रेसियों में ही हताशा का माहौल है। कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि सरकार आएगी और उनके काम होना शुरू हो जाएंगे, लेकिन परिणाम इसके उलट आने से कार्यकर्ता अब अपना आपा भी खोते जा रहे है। आमला के एक युवा कांग्रेस नेता ने तो हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बिना नाम लिए पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और उनके पुत्र को ही आड़े हाथों ले लिया। सोशल मीडिया पर जो कटाक्ष किया है, उसमें उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और उनके सांसद पुत्र द्वारा प्रदेश में कांग्रेस की पराजय होने के दूसरे दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बधाई देने जाने पर आड़े हाथ लिया है। हालांकि पोस्ट में उन्होंने अपने प्रदेश प्रमुख और उनके सांसद पुत्र का नाम नहीं लिखा है, लेकिन उनके फेसबुक रिल्स में से स्पष्ट समझा जा सकता है कि इशारा किस ओर था। युवक कांग्रेस नेता की इस नाराजगी के कई मायने निकाले जा रहे है।

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने आने की उम्मीद 3 दिसम्बर को रूझानों के साथ शुरू हो गई थी। दोपहर तक भाजपा को दो तिहाई से अधिक वोट मिलने लगे तो जिले से भी स्थिति ठीक नहीं कही जा रही थी। केवल घोड़ाडोंगरी विधानसभा ऐसी थी जहां राहुल उईके करीबी मुकाबले में पराजित हुए, लेकिन सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने कांग्रेस को धूल चटा दी। वर्ष 2013 के 10 वर्ष बाद ऐसा हो रहा है, जब बैतूल जिले में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं रहेगा। इसी वजह कांग्रेस कार्यकर्ता हताशा में डूब गए है। अपनी पार्टी के नेताओं को कार्यकर्ता निशाने पर लेने से पीछे नहीं हट रहे है।

युवक कांग्रेस कार्यकर्ता की रिल्स पर निकली टीस (Betul Congress News)

बैतूल जिले में कांग्रेस की हार पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हालत यह है कि कांग्रेसी एक दूसरे से हार को लेकर समीक्षा कर रहे है, लेकिन किसी को पांचों सीट पर हार हजम नहीं हो रही। इस बीच युवक कांग्रेस आमला के विधानसभा अध्यक्ष अजय सोलंकी ने फेसबुक रिल्स पर ऐसा स्टेटस डालकर आग में घी डालने का काम किया है, जिसको लेकर जमकर चर्चा रही है। उन्होंने अपने रिल्स पर लिखा है कि कम से कम पहले अपने की हार की समीक्षा तो कर लेते, मुंह उठाकर पहुंच गए भांजे को लेकर मामा के पास, ऐसी भी क्या सेटिंग थी? जब माथा ठनका तो इसकी पड़ताल की तो सामने आया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने सांसद पुत्र नकुल नाथ के साथ सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर जीत की बधाई दी थी। हालांकि युवक कांग्रेस नेता अपने स्टेटस में प्रदेश अध्यक्ष का नाम नहीं लिखा है, लेकिन आम व्यक्ति भी आसानी से समझ सकता है कि अपने पुत्र को लेकर सीएम से मिलने कौन गया था। युवक कांग्रेस नेता की इस स्टेटस के पास अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस में किस तरह की हताशा है।

हार के बाद समीक्षा का ठिकाना नहीं (Betul Congress News)

इधर कांग्रेस में पांचों विधानसभाओं में करारी हार के बाद समीक्षा का कोई ठिकाना नहीं दे रहा है। भाजपा भले ही सरकार गठन और मुख्यमंत्री के चयन को लेकर व्यस्त है, लेकिन कांग्रेस के पास फिलहाल ऐसी व्यस्तता नहीं है, लेकिन पूरे जिले से न तो शहर और न ही ग्रामीण कांग्रेस से हार की समीक्षा को लेकर कोई बैठक होने की जानकारी सामने नहीं आई है। दबी जुबान से कहा जा रहा है कि हार के बाद वरिष्ठ पदाधिकारी भी जैसे गहरी नींद में सो गए है। इन्हें जगाने वाला कोई नहीं है। केवल प्रदेश कांग्रेस के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। जिले में इस समय दो कांग्रेस अध्यक्ष है, लेकिन किसी ने भी हार को लेकर समीक्षा बैठक बुलाने का प्रयास नहीं किया है। जबकि कुछ कार्यकर्ता सार्वजनिक रूप से भी कह चुके है कि हार की समीक्षा बैठक शीघ्र होना चाहिए, जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके।

इनका कहना..

युवक कांग्रेस आमला की पोस्ट का स्टेटस नहीं देखा है, यदि वरिष्ठ नेताओं के बारे में कुछ लिखा होगा तो जवाब मांगकर भोपाल के वरिष्ठ पदाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

सुनील शर्मा, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस शहर, बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button