Betul News: झंडे, बैनर और स्टीकर का बाजार चार गुणा बढ़ा

Betul News: Market of flags, banners and stickers increased four times

इस बार नवरात्र-रामनवमी से अधिक की डिमांड, अयोध्या में रामलला की स्थापना से बाजार को मिलेगी नई गति…

Betul News:(बैतूल)। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में इतिहास रचने वाला है। इस दिन भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित होने का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है। ऐसे में हमारा बैतूल जिला कैसे पीछे रहेगा। धार्मिक आस्था हमेशा ओतप्रोत रहने वाले बैतूल जिले ने 22 जनवरी की तैयारियां अभी से शुरू कर दी है। यही वजह है कि धार्मिक सामग्रियों का बाजार इस बार चार गुणा बढ़ गया है। सांझवीर टाईम्स द्वारा बाजार का मुआयना किया गया तो छोटे व्यापारियों का झंडे, बैनर और स्टीकर का बाजार दीवाली, नवरात्री और रामनवमी से भी अधिक रहने की संभावना है। इससे उनकी स्थिति में सुधार होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

अध्योया में भगवान श्रीराम का मंदिर बनना और 22 जनवरी को यहां पर रामलला की स्थापना होने से देश में लगभग ढाई माह में दूसरी दिवाली मनाई जा रही है। इसकी तैयारियां पिछले एक पखवाड़े से शुरू हुए हैं। बैतूल जिले का शायद ही ऐसा कोई गांव और शहर होगा, जहां पर अयोध्या में श्रीराम भगवान की प्रतिमा स्थापना होने का जश्न मनाने की खबर न मिल रही हो। लोग स्वमय इस आयोजन को अपने गांव- कस्बे में मनाने के लिए स्व स्फूर्त आगे आकर आर्थिक से लेकर अन्य मामलों में सहयोग कर रहे हैं। यही वजह है कि 22 जनवरी को इतिहास रचने की तैयारियां की जा रही हैं।

बैनर, पोस्टर का बाजार सबसे अधिक गुलजार(Betul News)

बैतूल में 22 जनवरी को मिनी दिवाली का जश्न ऐतिहासिक होगा। इस बार बात का साक्षी अभी से बाजार बन चुका है। जगह-जगह कपड़ें और छोटी दुकानें राम नाम के झंडे, बैनर और स्टीकर से सज गई है। मनिहारी की दुकानों में सबसे अधिक झंडे, बैनर, स्टीकर, दुपट्टे की डिमांड आ रही है, इसलिए व्यापारियों ने नागपुर से लाखों रुपए की सामग्रियां बुलवाकर स्टाक कर ली है। श्रीराम पूजा पाठ सामग्री गंज के संचालक सचिन जैन के मुताबिक वैसे तो वर्ष भर पूजन सामग्री का व्यापार रहता है, लेकिन 22 जनवरी को अयोध्या में राम जी की प्रतिमा स्थापित होने पर इस बार चार गुणा अधिक झंडे, स्टीकर, दुपट्टे बुलवाएं गए हैं। इसकी बिक्री भी शुरू हो गई है।

उन्होंने बताया कि बाजार की स्थिति देखकर लग रहा है कि डिमांड और लगेगी। पूजन सामग्री विक्रेता अशोक जैन ने बताया कि भगवान श्रीराम की प्रतिमा स्थापित होने से हमारे व्यापार को भी नई गति मिल रही है। इस बार रामनवमी के पहले ही जिस तरह बाजार में रौनक है, इससे हम लोग काफी उत्साहित है। उन्होंने बताया कि 50 हजार से अधिक की सामग्री बुलवाई जा चुकी है। पूजन सामग्री विक्रेता किशोर जैन, राजेश जैन, जित्तू जैन ने भी बताया कि हमने नागपुर से इस बार राम नवमी- नवरात्र की अपेक्षा चार गुणा अधिक सामग्री बुलवाकर रख ली है।

स्टॉक खत्म होने से भी व्यापारी चिंतित(Betul News)

धर्म की बयार मेें न सिर्फ बैतूल बल्कि आसपास के प्रदेशों से आने वाली सामग्रियां फिलहाल तो आसानी से मिल रही है, लेकिन जिस तरह की जानकारियां मिल रही हैं, उससे संभावना है कि सामग्रियों का स्टाक कहीं खत्म न हो जाए। दरअसल नागपुर, इंदौर से झंडे, बैनर, स्टीकर आदि कुछ दिनों बाद खत्म होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। यही वजह है कि व्यापारियों ने अभी से बड़ी संख्या में सामग्रियों का स्टॉक कर लिया है।

जिले में करोड़ों के व्यापार की संभावना(Betul News)

एक जानकारी के अनुसार मिनी दिवाली यानी 22 जनवरी को जिले का बाजार गुलजार होना तय है। पूजन सामग्री के अलावा पोस्टर, फ्लैक्स, तेल, दीपक समेत अन्य पूजन सामग्री की बिक्री बहुतायात में दीपावली की अपेक्षा अधिक बिकने की संभावना दिखाई दे रही है। यदि बाजार का शुरुआती आंकलन करें तो इस बार जिले में दिवाली के बाद सबसे अधिक व्यापार दिखने के आसार दिख रहे हैं। यह आंकड़ा तीन करोड़ के ऊपर पहुंच सकता है। यदि ऐसा हुआ तो 22 जनवरी का दिन जिले के व्यवसायिक क्षेत्र में हमेशा के लिए अमिट हो जाएगा।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button