Betul Samachar: शहर में सुरक्षा व्यवस्था होगी और हाईटेक
Betul Samachar: Security system in the city will be more hi-tech

पुलिस विभाग सीसीटीवी कैमरे लगाने शहर में चिन्हित किए 52 स्पाट
Betul Samachar: बैतूल। अब बैतूल शहर की सुरक्षा व्यवस्था और हाईटेक होने वाली है। शहर का कोई भी कोना पुलिस की निगाह से बच नहीं पाएगा। आने वाले दिनों में पुलिस विभाग द्वारा शहर के अलग-अलग नए स्पार्ट पर अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। इन कैमरों के माध्यम से पुलिस चौबीस घंटे पूरे शहर की हाईटेक निगरानी कर सकेगी। वर्तमान में कई स्पॉट ऐसे हैं जो कैमरे नहीं होने के कारण पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था बनाने में परेशानी हो रही है। इसी परेशानी को देखते हुए पुलिस विभाग अब सीसीटीवी कैमरों का दायरा बढ़ाने जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे की संख्या बढ़ने से पुलिस शहर में हो रही हर हरकत पर नजर रख सकेगी। अपराधी पुलिस की तीसरी आंख से नहीं बच सकेंगे।

52 नए स्पाट को किया चिन्हित
जानकारी के मुताबिक पुलिस विभाग ने शहर के 52 नए स्पाट को चिन्हित किया है। इन स्थानों पर कैमरे लगाएं जाएंगे। हालांकि इतने अधिक कैमरे लगाने के लिए भारी भरकम बजट की जरूरत पड़ेगी। पुलिस विभाग को सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए बजट मिलता है तो जल्द ही कैमरे लगाने का काम भी शुरू किया जाएगा। कैमरे लगाने के लिए बजट की परेशानी आ सकती है। सबकुछ ठीक रहा तो आने वाले दिनों में बैतूल सुरक्षा की दृष्टि से और हाईटेक होगा। पुलिस कंट्रोल रूम से पुलिस शहर के हर क्षेत्र की निगरानी कर सकेगी। शहर के कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे पहले से लगे हैं। इन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था संभाला जा रहा है।
बारिश से कई सीसीटीवी कैमरों में तकनीकी खराबी
बारिश के कारण शहर में लगे कुछ कैमरों में तकनीकी खराबी आई है जिसे सुधारने का काम भी किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पुलिस विभाग द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के सुधार के लिए एक कंपनी को टेंडर दिए गए थे, लेकिन उक्त कंपनी के टेंडर की वैधता जुलाई माह में खत्म हो गई। अब पुलिस विभाग द्वारा ही खुद खराब सीसीटीवी कैमरों को सुधारने का काम किया जा रहा है। शहर के लगभग एक दर्जन स्थानों के कैमरों में बारिश के कारण तकनीकी खराबी आई है। जिसे तेजी से सुधारने का काम किया जा रहा है।
रात में भी दिखेंगी स्पष्ट तस्वीर
शहर में लगाए जाने वाले नए कैमरे भी हाईटेक होंगे। रात के समय भी इन कैमरों की तस्वीर स्पष्ट और साफ नजर आएगी। यहां नाइज विजन के कैमरे बहुत ही हाईटेक है। कई दूर तक की तस्वीर साफ नजर आएगी। रात के समय भी कोई घटना होती है तो कैमरों के माध्यम से आसानी से देखा जा सकता है। वर्तमान में जो कैमरे लगे हैं, वे भी हाईटेक कैमरे लगे हैं। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इन कैमरों के माध्यम से पुलिस ने कई मामलों को आसानी से सुलझाया है। त्यौहारी सीजन या फिर निकलने वाले जुलूसों में भी इन कैमरों की नजर बनी रहती है।
इनका कहना….
सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए शहर में नए 52 स्पाट को चिन्हित किया है। बजट मिलने के बाद जल्द कैमरे लगाने का काम शुरू किया जाएगा। इस संबंध में एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा भी की जाएगी।
बलराम बघेल, रेडियो शाखा प्रभारी, पुलिस विभाग बैतूल




