वीडियो : कमलनाथ की धरमू को दोबारा हरीझंडी!
Betul Samachar: Kamal Nath's religion gets green signal again!

कार्यकर्ताओं से बोले- सीधा विधायक नहीं मिलेगा, मेरा भरोसा मत तोडऩा
Betul Samachar : (बैतूल)। कांग्रेस में टिकट के लिए मची आपाधापी के बीच जिले की सुरक्षित भैंसदेही विधानसभा सीट के विधायक धरमू सिंह सिरसाम के लिए राहत की खबर है। पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अप्रत्यक्ष रूप से उनके नाम की घोषणा गुुरुवार को भोपाल स्थित आवास पर मिलने गए प्रतिनिधि मंडल के समक्ष कर दी है। कमलनाथ ने धरमू सिंह सिरसाम की मौजूदगी में दो सौ से अधिक कांग्रेस नेताओं से कहा कि इनता सरल विधायक आपको नहीं मिलेगा। आपको मेरा भरोसा नहीं तोडऩा है, मैं आप सभी पर विश्वास कर रहा हूं। उनकी इतनी बात कहते ही पूरा परिसर तालियोंं की गडग़ड़हाट से गूंज उठा।
कमलनाथ ने बातों ही बातों में भैंसदेही से धरमू की टिकट पर मोहर लगा दी है। जानकारी मिली है कि सिरसाम के नेतृत्व में करीब 40 वाहनों का काफिला सुबह भोपाल के लिए निकला था। दोपहर 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने का समय निर्धारित किया गया था। कमलनाथ के निज आवास पर यह मुलाकात हुई।
यहांं देखें वीडियो…
करीब 15 मिनट तक पूर्व मुख्यमंत्री ने भैंसदेही क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं से आत्मीयता से मुलाकात की। कमलनाथ ने सरल और सहज स्वभाव के भैंसदेही विधायक को लेकर सभी के सामने भरोसा न तोडऩे की बात कहकर उनकी टिकट को हरीझंडी दे दी है। प्रतिनिधि मंडल में मंडलम अध्यक्ष धर्मेंद्र मालवीय समेत श्रीराम भलावी, तुलाराम, नाथूराम पोटे, सियाराम यादव, अलकेश शिवहरे, पम्मू आर्य, अरूण सोलंकी, नामदेव एवले, अशोक कुमार समेत भैंसदेही और भीमपुर क्षेत्र के दर्जनों सरपंच, काग्रेस के मंडलम अध्यक्ष शामिल थे।
भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद बन रहे थे नए समीकरण
सूत्र बताते हैं कि भाजपा ने पूर्व विधायक और कोरकू समाज से संबंध रखने वाले महेंद्र सिंह चौहान पर फिर दाव खेला है। चर्चा चल रही थी कि कांग्रेस भी कोरकू समाज या कोई नए चेहरे पर दाव खेल सकती है। इसके बाद कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल कमलनाथ से मिलने भोपाल पहुंच गया। चर्चाओं के बाजार को खुद पीसीसी चीफ ने सभी की मौजूदगी में अनौपचारिक रूप से विराम देते हुए धरमू का ग्रीन सिंग्नल दे दिया है। भैंसदेही में अब तय हो गया है कि धरमू के अलावा किसी अन्य के नाम पर शायद ही चर्चा हो।




