Betul Corruption News : 2015 में वैधता खत्म होने के बावजूद शासन से हर माह लाखों का डीजल भुगतान!, भीमपुर के स्वास्थ्य अधिकारियों की कारगुजारियों की खुल रही पोल

Betul Corruption News: Despite the validity ending in 2015, diesel payment worth lakhs every month from the government! The actions of the health officials of Bhimpur are exposed.

Betul Corruption News : 2015 में वैधता खत्म होने के बावजूद शासन से हर माह लाखों का डीजल भुगतान!, भीमपुर के स्वास्थ्य अधिकारियों की कारगुजारियों की खुल रही पोल

Betul Corruption News : बैतूल। भीमपुर बीएमओ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत भ्रष्टाचार की परत दर परत खुलते जा रही है। रविवार को बीएमओ का एक और कारनामा उजागर हुआ है। नियमों को ताक पर रखकर लगभग 8 वर्ष पूर्व वैधता समाप्त हुए वाहन के नाम पर बीएमओ ने लाखों रुपए का गबन कर लिया है। पद एवं शक्तियों का दुरुपयोग कर बीएमओ गंभीर वित्तीय अनियमितता एवं हेराफेरी कर भ्रष्टाचार को अंजाम दे रहा है। वित्तीय लेन-देन को लेकर साइनिंग अथॉरिटी एवं चेक जारी करने के अधिकार उन्होंने अपने पास सुरक्षित कर लिए। इसके बाद विभिन्न सामग्रियों की खरीदी मूल कीमत से 4 से 10 गुना कीमत पर भुगतान करना बताया जा रहा है। जिन वाहनों की वैधता वर्ष 2015 में खत्म हो गई ऐसे वाहनों के नाम पर नियम विरूद्ध लाखों का भुगतान किया गया।

जानकारी यह भी सामने आ रही है कि बीएमओ द्वारा 5 साल की गारंटी रख रखाव के लाखों के बिल लगाए गए। इसके अलावा अच्छे भवनों के रिनोवेशन के नाम पर भी तोड़फोड़ कर वित्तीय भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया। अब भीमपुर में 2001 में वेस्टर्न कोल्ड फील्ड एवं तात्कालिक सांसद द्वारा भेंट की गई एम्बुलेस जो वर्ष 2015 में कागजो में कंडम घोषित है, जिसका कोई उपयोग नही है न ही उसका चालक है, फिर भी परिवहन के नाम पर लाखों के डीजल के बिल लग रहे है। भीमपुर टाउन शिप में है, बिजली की कटौती नाम मात्र की होती है, फिर भी जनरेटर के नाम पर डीजल का जबरदस्त भुगतान भीमपुर रोकस से प्रतिमाह होता है, ये जांच के विषय है।

Betul Corruption News : 2015 में वैधता खत्म होने के बावजूद शासन से हर माह लाखों का डीजल भुगतान!, भीमपुर के स्वास्थ्य अधिकारियों की कारगुजारियों की खुल रही पोल

वरिष्ठ अधिकारियों की मिली भगत की आशंका

जिले के अधिकारी की सह पर भीमपुर बीएमओ और उनके अकाउंटेट द्वारा कई वित्तीय गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। नियमों को ताक पर रखकर 4 रोगी कल्याण समितियों में गड़बड़ी होने की जानकारी प्राप्त हो रही है। जहां पर कायाकल्प के नाम पर क्या हुआ है सब जानते है। रोगी कल्याण समिति में अध्यक्ष अनुविभागीय अधिकारी, पदेन विधायक, जनप्रतिनिधियों को किसी भी काम की जानकारी पूर्णतः नही बताई गई। जिस काम की जरूरत नही उसे कार्य के नाम पर लाखों के वारे न्यारे किए गए।

अब रोकस के सदस्य को हवा ही नही कि क्या हुआ। न बैठक हुई न प्रस्ताव, पर भुगतान लाखों के कर दिए।नियमानुसार 1 लाख से ऊपर के काम की निविदायें बुलाई जाना था, बीएमओ द्वारा खुद काम करवाए गए। अपना मूल काम छोड़कर ठेकेदारी की गई। भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हाल ही में 20 बेड का हाल निर्माण हुआ है, जिसमें भी जमकर भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है। इस बारे में रे जानने के लिए भीमपुर के बीएमओ डॉ ब्रजेश यादव से उनके मोबाइल पर कई बार कॉल किया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया।

इनका कहना….

1 निश्चित तिथि के बाद शासन के वाहन कंडम हो जाते है। यदि इसके बाद वाहनों के नाम डीजल लेकर गड़बड़ी हो रही है तो वरिष्ठ अधिकारियों को संज्ञान में लेना चाहिए।

अनुराग शुक्ला, जिला परिवहन अधिकारी, बैतूल।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button