Betul Crime: कोयला खदान पर स्क्रैप चोरों ने खूब मचाया उत्पात, सुरक्षाकर्मी के हाथ पर मारा फरसा, नागपुर रेफर

Betul Crime: Scrap thieves created a ruckus at the coal mine, hit the security guard's hand with an axe, referred to Nagpur.

डब्ल्यूसीएल पाथाखेड़ा क्षेत्र की तवा वन खदान का मामला, तीन थानों की पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने शुरू की दबिश…

Betul Crime:(सारनी)। पाथाखेड़ा क्षेत्र की भूमिगत कोयला खदानों में स्क्रैप चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। कभी खदान परिसर में कार्यरत कोयला कर्मियों के साथ मारपीट की वारदात कर रहे हैं तो कभी खदान परिसर में रखें कीमती स्पेयर पार्ट्स पर हाथ साफ कर रहे हैं। बीती रात तवा 1 खदान पर चोरों ने ऐसा आतंक मचाया कि कोयला कर्मी ख़ौफजदा है। स्क्रैप चोरों ने खदान परिसर में कार्यरत सुरक्षाकर्मी प्रकाश यादव के हाथ पर फरसा मार दिया। जिससे प्रकाश के हाथ में चोट पहुंची है।(Betul Crime)

सुरक्षा कर्मी प्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद उचित इलाज के लिए नागपुर के आर एन एच अस्पताल रेफर किया है। स्क्रैप चोरों के आतंक का शिकार कंपनी के कर्मियों के अलावा वाहन चालक और प्राइवेट कर्मचारी भी हुए हैं। चोरों ने एक दो नहीं बल्कि आधा दर्जन लोगों के साथ खदान परिसर में मारपीट की है। पाथाखेड़ा पुलिस ने भी बिना देर किए चोरों के विरुद्ध शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, शासकीय कर्मचारी के साथ मारपीट करने समेत विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है। खदानों में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने कंपनी प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों का एक दल नर्मदापुरम रेंज के आईजी से मुलाकात करने पहुंचा है।(Betul Crime)

पुलिस ने संभाला मोर्चा(Betul Crime)

Betul News: कोयला खदान पर स्क्रैप चोरों ने खूब मचाया उत्पात, सुरक्षाकर्मी के हाथ पर मारा फरसा, नागपुर रेफर

सुरक्षा कर्मी समेत वाहन चालकों पर जानलेवा हमला करने की सूचना मिलते ही सारणी और पाथाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक चोर खदान परिसर में तोड़फोड़ और मारपीट की घटना को अंजाम देकर भाग निकले थे। चोरों ने तवा वन खदान के सुरक्षा बैरियर और सीडीएस रूम में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं इन दोनों स्थानों पर मौजूद कोयला कर्मियों के साथ बेरहमी से मारपीट भी की। इससे कोयला कर्मियों में खौफ है। कई कर्मियों ने इस तरह की वारदात से डरकर रात्रि पाली में ड्यूटी करने से भी परहेज कर लिया है। दरअसल खदानों में अक्सर रात्रि पाली में चोरी, लूट और मारपीट की वारदात होती है। अब तक चोर, बदमाशों के आतंक का कई सुरक्षा और कोल कर्मी शिकार हो चुके हैं।(Betul Crime)

चोरी नहीं, दहशत फैलाना था उद्देश्य(Betul Crime)

Betul News: कोयला खदान पर स्क्रैप चोरों ने खूब मचाया उत्पात, सुरक्षाकर्मी के हाथ पर मारा फरसा, नागपुर रेफर

पाथाखेड़ा की तवा वन खदान पर जिस तरह बीती रात वारदात हुई है। उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है, जैसे चोरों का उद्देश्य चोरी करना नहीं, बल्कि दहशत फैलाना था। दरअसल चोरों ने खदान परिसर से कोई भी सामग्री नहीं ले गई। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि हथियारबंद नकाबपोश बदमाश खदान परिसर में घुसते ही मारपीट करने लगे थे। बताया जा रहा है कि कर बदमाशों की संख्या 10 से 15 थी।(Betul Crime) अलग-अलग गुटों में बाटे होने की वजह से सुरक्षाकर्मी और वाहन चालक कुछ समझ पाते तब तक स्क्रैप चोर उत्पात मचाकर भाग निकले। अच्छी बात यह है की सूचना मिलते ही एसडीओपी रोशन कुमार जैन, टीआई अरविंद कुमरे, चौकी प्रभारी दिलीप यादव ने दलबल के साथ खदान पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस के लौटते ही खदान पर देर रात पुनः पथराव हुआ। निजी कंपनी की एक बस पर भी होना बताया जा रहा है।(Betul Crime)

तीन थानों और दो चौकी के बल ने दी दबिश(Betul Crime)

खदान में हुई वारदात की खबर जंगल की तरह पूरे जिले और प्रदेश में फैल गई। डब्ल्यू सी एल के यूनियन प्रतिनिधि और प्रबंधन के आला अफसर द्वारा इस पूरे घटनाक्रम की सूचना जनप्रतिनिधियों से लेकर आईजी तक को दी। वहीं वारदात की अगली सुबह वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन पर एसडीओपी रोशन कुमार जैन सारणी, रानीपुर, चोपना थानों के अलावा पाथाखेड़ा और घोड़ाडोंगरी चौकी के बल को अपने साथ लेकर खदान पर आतंक फैलाने वाले बदमाशों के गांव पहुंच गए। गांव में भारी संख्या में पुलिस को देखते ही लोग असमंजस में पड़ गए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम आतंक फैलाने वाले व्यक्ति के घर तक जा पहुंची। लेकिन पुलिस बल को चकमा देकर खदान पर आतंक मचाने वाला शातिर बदमाश खेत और जंगल के रास्ते भाग निकला।(Betul Crime)

इनका कहना…..

खदान पर उत्पात मचाने और मारपीट करने वालों के विरुद्ध सुरक्षा विभाग की शिकायत पर आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 332, 294, 506, 427 में अपराध दर्ज किया है। एक बदमाश नामजद है। जिसे पकड़ने तीन थानों और दो चौकी का बल उक्त गांव पहुंचा है।

रोशन कुमार जैन, एसडीओपी, सारनी।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button