Betul News : चंदन मोदी हत्याकांड का खुलासा: आरोपियों ने पहले बेहरमी के पीटा, फिर पानी मे डुबोया

Betul News: Chandan Modi murder case revealed: The accused first beat them brutally and then drowned them in water.

सारणी पुलिस ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र की हत्या के 4 आरोपियों को पकड़ा

कालीदास चौरासे

Betul News : ड्यूटी का फर्ज निभाना डब्ल्यू सी एल कर्मचारी को उस समय महंगा पड़ गया। जब वहां शराब के नशे में मौजूद लोगों ने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। इस बात का खुलासा पुलिस द्वारा किया गया है। सारणी एसडीओपी रोशन कुमार जैन, टीआई अरविंद कुमरे ने बताया सतपुड़ा टोल काटे पर हुए हत्याकांड की जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि मृतक चंदन मोदी और आरोपियों के बीच कोई जान पहचान, दोस्ती यारी नहीं थी। चंदन डब्ल्यू सी एल में सुरक्षा गार्ड था। वह अपनी ड्यूटी करने सतपुड़ा तोल कांटे पर पहुंचा था। तोल कांटे के पास शराब के नशे में ट्रक के चालक और परिचालक चालक मौजूद थे। चंदन मोदी ने वहां मौजूद सुरेश उर्फ सूरज वामनकर को डांटकर भगाने की कोशिश की।

Betul News : चंदन मोदी हत्याकांड का खुलासा: आरोपियों ने पहले बेहरमी के पीटा, फिर पानी मे डुबोया

इसी बात से गुस्सा होकर ट्रक में बैठे शिवम, रितिक और रवि ने उतरकर चंदन मोदी पर लात घूसों की बरसात कर दी। इससे भी जब मन नहीं भरा तो घसीटकर मारना-पीटना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों ने चंदन मोदी को तोल कांटे से लेकर नाले तक घसीटते हुए बेरहमी से मारा है। यही वजह है कि पोस्टमार्टम में चंदन मोदी की पसली टूटी हुई मिली। जबकि अंदरूनी चोट की वजह से करीब आधा लीटर खून शरीर के अंदर जमा मिला। मृतक के कंधे और हाथ पर भी चोट के निशान मिले। पुलिस के मुताबिक मृतक को टॉर्च और ट्रक की टामी से मारा गया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थान से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आईपीसी की धारा 302, 201 और 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Betul News : चंदन मोदी हत्याकांड का खुलासा: आरोपियों ने पहले बेहरमी के पीटा, फिर पानी मे डुबोया

1 घंटे तक बर्बरता का शिकार हुआ चंदन मोदी (Betul News)

सारणी पुलिस ने जिस तरह हत्याकांड का खुलासा किया है और आरोपियों द्वारा पूछताछ में बताया गया है। उससे यह स्पष्ट हो रहा है कि चंदन मोदी 1 घंटे तक सुरेश शिवम रवि और रितिक की बर्बरता का शिकार हुआ है। पुलिस ने बताया 11:00 बजे के बाद सुरेश उर्फ सूरज का मोबाइल बंद हो गया था। रितिक ट्रक में जाकर सो गया था। जबकि रवि अपने घर जाकर सो रहा था। पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में पहले दो भाइयों के नाम सामने आ रहे थे। लेकिन मौके से मिली घड़ी के बाद इस हत्याकांड में दो और लोगों के शामिल होने की बात सामने आई।

10:19 बजे ली गई थी आखिरी फोटो (Betul News)

एसडीओपी रोशन कुमार जैन ने बताया हत्या की वारदात के बाद मिले साक्ष्य और आसपास के लोगों से घटनास्थल पर पार्टी होने की बात सामने आई। एक-एक कर पुलिस ने पार्टी में शामिल सभी लोगों को हिरासत में लिया। सभी के मोबाइल जप्त किए। मोबाइल में आखिरी फोटो 10:19 की मिली। जिसमें सुरेश और शिवम की मौजूदगी थी। जबकि चंदन मोदी 10:34 बजे ड्यूटी पर आया था।

मारने के बाद पानी में डुबोया (Betul News)

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने पहले चंदन मोदी के साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट की। मारने के बाद उसे पानी में डुबो दिया। मृतक के शरीर के निचले हिस्से पर कपड़ा नहीं था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे मारने के बाद निर्वस्त्र करके भगाना था। लेकिन चंदन के साथ आरोपियों ने इतनी ज्यादा बर्बरता की थी कि वह पहले ही मर चुका था।

आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस (Betul News)

चंदन मोदी हत्याकांड में पुलिस कुछ घंटे के भीतर ही हत्यारों तक पहुंच गई थी। दरअसल पुलिस को मौके पर भरे ट्रक का गेट खुला मिला और चालक का मोबाइल 11:00 के बाद बंद होना मिला। इससे पुलिस का शक कबाड़ियों की तरफ ना जाकर ट्रक चालक पर गया। ट्रक मालिक और चालक के परिजनों से पूछताछ करने पर स्थिति और साफ हो गई। तत्काल एसपी सिद्धार्थ चौधरी, एडिशनल एसपी कमला जोशी ने मौके पर पहुंचकर दो टीम गठित की और दोनों टीमों को हथियारों का पता लगाने अलग-अलग रवाना किया। जैसे ही सुरेश और शिवम पुलिस के हत्थे लगे हत्याकांड के इस पूरे मामले से पर्दा उठ गया। इस हत्याकांड के खुलासे में मुख्य भूमिका पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी दिलीप यादव, थाना प्रभारी अरविंद कमरे और स्टाफ की रही।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button