Betul Samachar: प्रभातपट्टन के बीएमओ ने मरीज पर बरसाए हाथ-घूसे!

Betul News: Prabhatpattan's BMO beat the patient with his hands and punches!

मामूली बात पूछने पर की हरकत, वीडियो वायरल होने के बाद सीएमएचओ ने दिए जांच के निर्देश

Betul Samachar: बैतूल। शासकीय पद पर बैठे कुछ वरिष्ठ अधिकारी अपने आप को भगवान से ऊपर समझ रहे हैं। इसकी बानगी कुछ दिनों पहले जिले के प्रभातपट्टन मुख्यालय में देखने को मिली है। यहां के बीएमओ मामूली जानकारी पूछने पर एक मरीज पर हाथ और घूसे ऐसे बरसा रहे हैं जैसे यह उनका पेशा हो। मरीज बचाव की मुद्रा में बीएमओ की पिटाई से बचते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सांझवीर टाईम्स द्वारा सीएमएचओ को जानकारी देने के बाद उन्होंने जांच टीम बनाई है। सीएमएचओ ने भी पुष्टि की है कि वीडियो में मरीज से मारपीट करने वाले प्रभातपट्टन बीएमओ है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे भीमसेना आर्मी के पंकज अतुलकर ने कई जनप्रतिनिधियों को टेक कर सोशल मीडिया वर वायरल किया है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि बीएमओ डॉ जितेंद्र अत्रे सीढ़ी से उतरते दिखाई दे रहे हैं, इसी दौरान उनसे एक जानकारी मांगता है, इस पर वे अस्पताल परिसर में मरीज पर किसी गुंडे की तरह पहले तमाचे जड़ रहे हैं, फिर लगातार घूसे बरसा रहे हैं।

गरीब मरीज उनकी पिटाई से बचते हुए दिखाई दे रहा है। चौकाने वाली बात यह है कि उस समय अस्पताल परिसर में अन्य लोग भी मौजूद है, लेकिन किसी ने ग्रामीण को बीएमओ की पिटाई से बचाने का प्रयास नहीं किया। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शासकीय औहदे पर बैठे बीएमओ के रौब के आगे सब बेबस नजर आ रहे हैं।

ग्रामीण ने नहीं की शिकायत

जानकारी मिली है कि बीएमओ की पिटाई का शिकार हुआ ग्रामीण देवभिलाई का रहने वाला प्रदीप बताया जा रहा है। वायरल हो रहा वीडियो कुछ दिन पुराना बताया ज राहा है। इसमें प्रदीप के साथ बीएमओ बुरी तरह पिटाई करते दिख रहे हैं। हालांकि देवभिलाई के रहने वाले प्रदीप ने इस संबंध में शिकायत नहीं की है, लेकिन जानकारी मिली है कि मरीज का अस्पताल के स्टॉफ से विवाद हुआ था, यह जानकारी बीएमओ को मिलने के बाद यह वाक्या घटित हुआ। हालांकि पिछले दो दिनों से बीएमओ अपना फोन नहीं उठा रहे हैं। शुक्रवार उनका मोबाइल स्वीच ऑफ था। इसी वजह उनका पक्ष सामने नहीं आया है। वैसे पिटाई का शिकार हुए युवक ने शिकायत नहीं की है।

सीएमएचओ ने बनाई जांच टीम

प्रभात पट्टन बीएमओ ने मरीज के साथ बुरी तरह मारपीट करने के मामले में स्वास्थ्य विभाग के मुखिया को भी जानकारी नहीं मिल पाई। वीडियो वायरल होने के बाद सांझवीर टाईम्स ने सीएमएचओ डॉ मनोज हुरमाड़े को घटना के बारे में अवगत कराया तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई। वीडियो उपलब्ध होने के बाद सांझवीर टाईम्स से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि बीएमओ द्वारा मरीज की पिटाई का वीडियो मिला है। इसके आधार पर जांच टीम बनाई जा रही है। रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।

इनका कहना…..

मुझे इस संबंध में किसी ने जानकारी नहीं दी। आपके माध्यम से पता चला है। यदि ऐसा हुआ है तो सीएमएचओ से चर्चा कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाएगा।

नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, कलेक्टर बैतूल

कलेक्टर साहब के संज्ञान में यह मामला लाया है। तीन सदस्यीय जांच दल बनाया है। इसमें डॉ संजय खातरकर, डॉ संगम मांडवे और डॉ राजेश परिहार को शामिल है। एक सप्ताह में रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

डॉ मनोज हुरमाड़े, सीएमएचओ, बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button