Betul News : शराब न बेचने पर जानवरों की तरह ढाबा संचालकों को बेदम होने तक पिटा

Betul News: Dhaba operators were beaten like animals till they breathless for not selling liquor.

इंदौर पर फोरलेन पर दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो वायरल, पुलिस का ढुलमुल रवैया

Betul News : (बैतूल)। जिले में अपराधियों में कानून व्यवस्था का खौफ कितना बाकी बचा है। इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल उस वीडियो को देख कर लगाया जा सकता है, जिसमें 4 से 5 युवक अपने हाथों में हाउस पाइप और लाठी लिए 2 ढाबा संचालक भाइयों को जानवरों की तरह पीटते नजर आ रहे हैं। आरोपियों के सिर पर खून इतना सवार था कि उन्होंने बेदम होते तक इन दोनों की पिटाई की है। घटना चिचोली थाने के अंतर्गत आने वाले जीन दनोरा के पास स्थित एक ढाबे की बताई जा रही है।

हाइवे फोरलेन के किनारे संचालित इस ढाबे के सामने बेरहमी से की अंजाम दी जाने वाली यह घटना जिसने भी देखा वही दहशत में आ गया। पुलिस ने शिकायत के बाद तीन आरोपियों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी पर जिस तरह से आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है उससे यह तो साफ नजर आ रहा है कि अपराधियों में ना ही पुलिस का कोई खौफ है। ना ही जिले में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज बची हुई है। समझा जा सकता है कि जिसने भी यह वीडियो देखा होगा उसकी मन: स्थिति क्या होगी। दहशत से सराबोर इस घटना ने पुलिस की छवि पर भी बट्टा लगाने का काम किया है। (Betul News)

Betul News : शराब न बेचने पर जानवरों की तरह ढाबा संचालकों को बेदम होने तक पिटा

शराब बेचने को लेकर बताया जा रहा विवाद (Betul News)

इस पूरी घटना को लेकर नाम ना प्रकाशित करने की शर्त पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मारपीट करने वाले आरोपी ढाबा संचालक पर अपनी शराब बेचे जाने का दबाव बना रहे थे। इससे लगातार इनकार करने के बाद दो लोगों को बेदम होने तक पीटा गया। वीडियो में स्पस्ट देखा जा सकता है कि आरोपीयों के सिर पर खून सवार था। एक व्यक्ति को चार चार लोग मिलकर पीट रहे थे। इससे उनकी जान भी जा सकती थी। जानकारी मिली है कि घटना में बुरी तरह घायल हो चुके रविकांत और उमाकांत को नागपुर रेफर किया गया है। जहां उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है। (Betul News)

यहां देखें वीडियो….

पुलिस ने बना दिया काउंटर केस, नहीं लगाई 307 (Betul News)

दिल को दहला देने वाली इस घटना में पुलिस का शर्मनाक और ढुलमुल रवैया भी देखने को मिला है। चिचोली टीआई गोपाल घोंसले ने यह घटना 27 या फिर 29 दिसम्बर का होना बताया है। यानी कि पुलिस के मुताबिक इस घटना को घटित 9 या 7 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मामले को इतने दिनों तक लटकाया जाता रहा है। टीआई का कहना है कि घटना में शामिल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इन्हें जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि वीडियो में एक पक्ष मारपीट पर उतारू है तो दूसरा पक्ष अपना बचाव तक नहीं कर पा रहा बावजूद इसके पुलिस ने दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज कर लिया है।

टी आई का कहना है कि फरियादी उमाकांत और रवि कांत की शिकायत पर आरोपी ब्रजेश, विक्की कहार, धीरज और एक अन्य के खिलाफ धारा 323,324,294,506, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है, लेकिन मरते दम तक मार खाने के बावजूद पुलिस का धारा 307 ना लगाना सवाल भी खड़े कर रहा है। मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले ब्रजेश की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रविकांत और उमाकान्त के खिलाफ धारा 294, 323, 506,34 का प्रकरण दर्ज किया है। हालांकि टीआई ने धाराएं बढ़ाए जाने की भी बात कही है। जो भी है, लेकिन इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस कि छवि को जरूर अपराधियों ने चुनौती दे दी है।

इनका कहना…..
प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। प्रकरण में धारा बढ़ाई जा सकती है। आरोपियों को जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गोपाल घासले, टीआई थाना चिचोली

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button