Betul Tournament : ताइक्वांडो स्पर्धा में खिलाड़ियों के लिए बैतूल विधायक ने उठाया बीड़ा, खुद कर रहे सतत मॉनिटरिंग, ताकि देश भर के खिलाड़ियों को न हो कोई दिक्कत

Betul Tournament : Betul MLA took the lead for the players in Taekwondo competition, himself is doing continuous monitoring, so that players across the country do not face any problem.

पुलिस ग्राउंड से लेकर होटलों और स्कूलों में रुके खिलाड़ियों की व्यवस्था बनाने लगाई टीम

Betul Tournament : ताइक्वांडो स्पर्धा में खिलाड़ियों के लिए बैतूल विधायक ने उठाया बीड़ा, खुद कर रहे सतत मॉनिटरिंग, ताकि देश भर के खिलाड़ियों को न हो कोई दिक्कत

Betul Tournament: (बैतूल)। वैसे बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल राजनीति के अलावा मदद करने वालों में अव्वल स्थान रखते हैं, उनके बारे में कहा जाता है कि कोई भी उनके घर मदद मांगने जाए तो खाली हाथ नहीं लौटते। उनकी सहह्रदयता की एक ओर बयानगी पुलिस ग्राउंड में चल रही राष्ट्रीय ताइंक्वाडो स्पर्धा में देखने को मिली है।

दरअसल में 1800 से अधिक खिलाड़ी और उनके परिजनों को रूकवाने के लिए वे खुद आगे आकर व्यवस्थाएं बना रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस ग्राउंड से लेकर स्कूल, छात्रावासों, होटलों में ठहरे खिलाड़ियों की देखरेख के लिए भाजपा के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपकर निर्देश दिए हैं कि मेहमान खिलाड़ियों को कोई कमी न हो पाए। (Betul Tournament News)

राष्ट्रीय ताइंक्वाडो स्पर्धा की मेजबानी बैतूल जिले को मिलना बड़े गर्व की बात है। पहली बार ताइंक्वाडो स्पर्धा बैतूल जैसे आदिवासी जिले में कराई जा रही है। इसके लिए व्यवस्थाएं करना किसी चुनौती से कह नहीं था।भले ही प्रतिस्पर्धा के लिए शासन से सुविधाएं और आर्थिक फंड दिया जा रहा है, लेकिन 2000 खिलाड़ियों और स्टाफ के साथ परिजनों के आने से व्यवस्थाएं गड़बड़ाना स्वाभाविक था, लेकिन स्थानीय विधायक होने और अपने शहर में राष्ट्रीय स्पर्धा के आयोजन को हेमंत खंडेलवाल ने काफी गंभीरता से लिया और उनके साथ सांसद डीडी उईके, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ला, नपाध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर ने खुद मोर्चा संभाला। प्रतिस्पर्धा को तीन दिन हो चुके हैं लेकिन अब तक कहीं से भी इतने बड़े आयोजन में खामियां नहीं निकली है।

Betul Tournament : ताइक्वांडो स्पर्धा में खिलाड़ियों के लिए बैतूल विधायक ने उठाया बीड़ा, खुद कर रहे सतत मॉनिटरिंग, ताकि देश भर के खिलाड़ियों को न हो कोई दिक्कत

हेमंत ने पार्षदों और पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी (Betul Tournament)

हेमंत ने अपने बैतूल शहर में होने वाली स्पर्धा को काफी चुनौती के रूप में लिया। आयोजन के पहले ही अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर शहर की होटलों, छात्रावासों, निजी और अशासकीय स्कूलों में खिलाड़ियों और परिजनों के रूकने की व्यवस्था करवाई। इसके बाद उन्होंने अपनी पार्टी के पार्षदों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ग्राउंड से लेकर संबंधित वार्ड के छात्रावासों और स्कूलों में निगरानी के लिए लगाया और सभी कार्यकर्ताओं को कहा है कि खिलाड़ियों से जाकर मिले और उन्हें होने वाली परेशानियों से स्वयं उन्हें अवगत कराया जाए।

यदि व्यवस्थाओं में कमी मिलती है तो इसे दूर करने के लिए वे न स्वयं अधिकारियों को भी निर्देश दे रहे हैं। यही वजह है कि स्पर्धा के तीन दिन होने के बाद अब तक एक भी शिकायत ऐसी नहीं मिली है, जिन्होंने व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। चूंकि स्पर्धा की देखरेख के लिए स्वयं हेमंत खंडेलवाल जुटे हुए हैं इसलिए कहीं कोई कमी नहीं मिली है। जिसकी खिलाड़ियों के अलावा उनके परिजन और स्टॉफ मुक्त कंठ से प्रशंसा कर चुके हैं।

नपा अध्यक्ष पुलिस ग्राउंड में संभाल रही व्यवस्था (Betul Tournament)

बैतूल शहर में होने वाली बड़े आयोजन को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर पुलिस ग्राउंड में खुद व्यवस्था संभाले में जुटी है। विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर महिला नपा अध्यक्ष खुद सुबह से खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर उनकी परेशानियों को जानने का प्रयास कर रही है। उनके साथ नगरपालिका उपाध्यक्ष महेश राठौर, पूर्व पार्षद देवेंद्र मालवीय, टैगोर वार्ड के पार्षद पिंटू परिहार भी खिलाड़ियों से चर्चा कर उनका हौसला अफजाई कर रहे हैं। इतना ही नहीं पूरे समय यह टीम पुलिस ग्राउंड में रहकर अधिकारियों और खिलाड़ियों के बीच सेतू का काम कर रही है। (Betul Tournament)

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button