Betul News : रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्तदान
Betul News: 70 units of blood donated in blood donation camp.

स्व. ओमप्रकाश सलूजा की स्मृति में शिविर का आयोजन
Betul News : (बैतूल)। रक्तपुरूष स्व. ओमप्रकाश सलूजा की स्मृति में मंगलवार को जेएच कॉलेज के ऑडिटोरियम में विशाल रक्तदान शिविर व सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर रक्तदान किया है। रक्तदान शिविर के शुभारंभ अवसर पर पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, बसंत माकोड़े, समाजसेवी मुकेश खण्डेलवाल, प्रेमशंकर मालवीय, अबीजर हुसैन, आरडी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर रितु खण्डेलवाल, समाजसेवी प्रदीप खण्डेलवाल, नागरिक बैंक के अध्यक्ष अतीत पंवार, कश्मीरीलाल बतरा, अशोक मदान, हरिओम सतीजा मौजूद थे।
स्व. ओमप्रकाश सलूजा के परिवार से उनकी पत्नी श्रीमती पुष्प सलूजा, पुत्र दीपक सलूजा, सोनू सलूजा उपस्थित थे। औषधि विक्रेता संघ के सदस्य रामप्रकाश गुगनानी, एमआर यूनियन से पंकज साहू मौजूद थे। शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनीष लश्करे ने सबसे पहले रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। इसके पश्चात जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष घनश्याम मदान ने रक्तदान किया। इस रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। दोपहर 2.30 बजे तक 70 यूनिट रक्तदान हो चुका था। शाम तक 100 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य पूरा होने की संभावना है। रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान शिविर आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका समाजसेवी शैलेंद्र बिहारिया की रही।
रांगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन
स्व. ओमप्रकाश सलूजा की स्मृति में मंगलवार सुबह 10 बजे रंगोली, पेटिंग और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में छोटे बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। रंगोली में रक्तदान के महत्व को बताया गया, जिसे सभी ने सराहा। इसके अलावा पोस्टर और ड्राइंग प्रतियोगिता में भी छात्र-छात्रओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रक्त के महत्व को बताया। रंगोली के माध्यम से विद्यार्थियों ने रक्तदान को लेकर आम लोगों को जागरूकता का संदेश दिया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है।




