Betul News : जंगल के कुएं में मिला तेंदुए का शव, बन विभाग में अधिकारियों ने शव के पोस्टमार्टम के बाद किया अंतिम संस्कार
Betul News: Leopard's body found in a forest well, forest department officials performed the last rites after post-mortem.

आशीष राठौर ▪️
Betul News : (शाहपुर)। ब्लॉक मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर पहावाडी के पास एक कुएं में तेंदुए का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सम्भावना व्यक्त की जा रही हैं कि तेंदुआ गलती से कुएं में गिरा हो, लेकिन वह विभाग पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। उत्तर सामान्य वन मंडल के डीएफओ सुधांशु शेखर ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 2 बजे पहावाड़ी से सूचना प्राप्त हुई थी कि राजस्व विभाग की भूमि पर स्थित जंगल में एक तेंदुए का शव तैर रहा है।
इसके बाद वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे पहावाड़ी के सहायक सचिव सुशील मालवीय द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि जंगल में सुखदेव मार्सकोले के कुएं में एक तेंदुए का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद शाहपुर वन विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। देर शाम होने के कारण शव को कुएं से बाहर नहीं निकाला जा सका था। इसके बाद सोमवार को तेंदुए के शव को कुएं से बाहर निकल गया । तेंदुआ नर प्रजाति का है एवं इसकी उम्र करीब 4 वर्ष बताई जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर ही पशु विभाग के 3 डॉक्टरों की पैनल से तेंदुए का पोस्टमार्टम घटनास्थल पर ही करवाया है।
सोमवार करीब 4 बजे वहीं पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान डीएफओ श्री शेखर समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।जांच के बाद होगा स्पष्टतेंदुए का शव कुएं में मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी हर एंगल से जांच कर रहे है। शिकार के संभावित एंगल को भी देखा जा रहा है। वैसे सम्भावना है कि तेंदुए को कुंआ नहीं दिखाई दिया होगा और वह नीचे जा गिरा। पानी मे दम घुटने से उसकी मौत हो गई हो। डीएफओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।




