Betul Ki Khabar: विधायक का विरोध करने पर यदुवंशम सेना के अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा

Betul Ki Khabar: Front against the president of Yaduvansham Sena for opposing the MLA

आरोप-अपनी साख को गिरता देख घोड़ाडोंगरी विधायक ने समाज के लोगों से कराई शिकायत

Betul Ki Khabar: बैतूल। यदुवंशम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. पवन यादव द्वारा घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उईके के खिलाफ खोले गए मोर्चें में नया पेंच आ गया है। विधायक द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने से इंकार करने के बाद यदुवंशम सेना ने मुख्यमंत्री तक शिकायत करने और उनका पुतला दहन करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद मामले ने राजनैतिक तूल पकड़ लिया। इस बीच यदुवंशम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि अपनी गिरती हुई साख को देखते हुए घोड़ाडोंगरी विधायक ने राजनैतिक षड़यंत्र कर समाज के चार-पांच लोगों से तहसील कार्यालय में जुटी शिकायत करवाई है।

यादव ने जारी ब्यान में बताया कि घोड़ाडोंगरी विधायक नु मुलाकात का समय देकर समय ना होने का हवाला देकर मिलने से इंकार कर दिया था। उनके इस रवैये के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से उनकी शिकायत करने के अलावा उनके पुतला दहन की चेतावनी दी थी। यादव के मुताबिक विधायक गंगा उईके ने अपनी गिरती साख के बाद समाज का ठेकेदार बताने वाले लादूराम यादव एवं 4-5 अन्य लोगों से ज्ञापन के माध्यम से उनके खिलाफ तहसील कार्यालय में शिकायत करवा दी। उन्होंने बताया कि समाज के ठेकेदार बताने वाले लोगों ने एक बैठक भी बुलवाई, जिसमें तीन ही लोग शामिल हुए।

समाज के लोगों को एकजुट करने की कोशिश विफल

यदुवंशम के राष्टीय अध्यक्ष इंजी. पवन यादव ने बताया कि घोड़ाडोंगरी विधानसभा में विधायक की कार्यप्रणाली से यादव समाज नाखुश है। विधायक के असंवेदनशील रवैये से पूरे समाज के लोग एकजुट हो रहे है, उनका कहना है कि जिस समाज का मुखिया मुख्यमंत्री है, उसी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ विधायक ने असंवेदनशील रवैया अपनाया गया। इसकी समाज के लोग भी निंदा कर रहे है।

जगह-जगह करेंगे पुतला दहन

यदुवंशम सेना के यादव ने चेतावनी देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री से विधायक की शिकायत के बाद उनके जगह-जगह पुतले दहन किए जाएंगे। उनका कहना है कि विधायक की कार्यप्रणाली से घोड़ाडोंगरी विधानसभा के यादव समाज ना खुश है। सबका साथ, सबका विकास करने वाली भाजपा को अब ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएंगी। इसके बाद घोड़ाडोंगरी विधायक का पुतला दहन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन यादव और यादव समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की जाएगी।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button