Betul Samachar : 15 से 25 करोड़ में बदलेगी शहर की सडक़ों की तस्वीर, कई सडक़ों से शिफ्ट होंगे बिजली पोल,चमचमाएगी सडक़े, सुधरेंगे ड्रेनेज सिस्टम

Betul Samachar: The picture of the city's roads will change in 15 to 25 crores, electricity poles will be shifted from many roads, roads will shine, drainage system will improve

Betul Samachar : (बैतूल)। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले अपना वोट बैंक फिक्स किए जाने के लिए सरकार का पूरा फोकस छोटे नगरों, शहरों और बड़े शहरों की उन सडक़ों पर हैं जिनकी मरम्मत करवा-करवा कर प्रशासन परेशान हो चुका है। हाल में कैबिनेट में इस आशय का प्रस्ताव भी ले लिया गया है।

सरकार ने सडक़ों के निर्माण के लिए कुल 3 हजार रुपए का बजट रखा है। यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो इसकी सारी प्रक्रिया सितंबर माह के अंत तक पूरी कर ली जाएगी। उत्कृष्ट सडक़ों की सौगात से बैतूल नगर पालिका सहित जिले की अन्य नगर परिषद में रहने वाले लोग भी लाभान्वित होंगे, जिन्हें अपने खुद के रहवासी क्षेत्रों में महानगरों की तर्ज पर बनी हुई सकों की सौगात मिल सकेगी।

फूल फ्लैश सडक़ें बनाए जाने का प्लान

बैतूल नगर पालिका क्षेत्र में कई ऐसी मुख्य सडक़ें हैं जो काफी सकरी होने के साथ-साथ इन सडक़ोंं पर ट्रैफिक भी ज्यादा रहता है। इन सडक़ों के आसपास बनी नालियां भी चोक होने की वजह से बारिश का पानी सीधे सडक़ों पर बहता है , जिससे सडक़ों का खराब होना लाजमी है।

नए प्लान के मुताबिक इस प्रस्ताव के तहत सडक़ निर्माण के लिए नगर पालिकाओं को 15 से 25 करोड़ रुपए दिए जाने का प्रावधान किया गया है। इन सडक़ों को पूरी तरह प्लान करने के बाद बनाया जाएगा। सडक़ों की चौड़ाई तो बढ़ाई ही जाएगी साथ ही बिजली पोल भी शिफ्ट किए जाएंगे। बारिश के पानी से सडक़ों खराब ना हो इसका विशेष ध्यान रखते सबसे पहले सडक़ के दोनों साइड नया ड्रेनेज सिस्टम यानी कि बड़ी नालियां बनाई जाएगी।

गौरतलब है कि शहर का व्यवस्ततम मार्ग कोतवाली चौक से पेट्रोल पंप चौराहे तक बनने वाली सडक़ का निर्माण बजट के ही अभाव में रुका हुआ है। यदि सरकार के इस फैसले के बाद नगर पालिका परिषद को बजट आवंटन होगा तो इस मार्ग के भी काया कल्प होने का रास्ता साफ हो जाएगा।

किन -किन मार्गों बदल सकती है दशा

सरकार के इस प्लान के बाद यह तो तय है कि इस पर किसी भी स्थिति में चुनाव के पहले अमल शुरू कर दिया जाएगा। बजट आवंटन से लेकर टेंडर दिए जाने की सारी प्रक्रिया सितंबर माह के अंत तक पूरी कर ली जाएगी , क्योंकि निश्चित रूप से आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार के लिए शहरी एवं नगरीय क्षेत्रों में यह बड़ी उपलब्धि साबित होगी।

योजना में शहर की ऐसी कई मुख्य सडक़े हैं जिनका कायाकल्प किया जा सकेगा, जिनमें कोतवाली से पेट्रोल पंप चौराहा, कारगिल चौक से बच्चा जेल जाने वाला मार्ग, गेंदा चौक से बडोरा और सोनाघाटी जाने वाला मार्ग तथा बीजेपी कार्यालय से आबकारी तक पहुंचने वाला मार्ग शामिल है।

थर्ड पार्टी करेगी सडक़ों की गुणवत्ता की निगरानी

पूरे प्लान के तहत योजना यह है कि किसी भी तरह भविष्य में ऐसी स्तिथि देखने को ना मिले की करोड़ों खर्च करने के बाद लोगों को लंबे समय तक इसका फायदा ना मिले । दरअसल भाजपा सरकार ये चाहती है कि शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर जो एंटी इनकम्बेंसी है, वह चुनाव के पूर्व ही दूर हो जाए।

तमाम जनप्रतिनिधियों से कहा गया है कि वे अगस्त में ही अपने प्लान दे दें। जिसके बाद इन पर काम तत्काल शुरू करवाया जाए, ताकि चुनाव तक स्थिति ठीक हो जाए। इन सडक़ों की थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। जिन नए उपयंत्रियों की भर्ती की गई है, उन्हें निगरानी का काम दिया जाएगा। पैसा राज्य बजट, विशेष केंद्रीय सहायता और शहरी सुधार की प्रोत्साहन राशि से जुटाया जाएगा। सभी सडक़ों का काम 18 माह में पूरा होगा।

इनका कहना….

अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के तहत एक सडक़ हमने पहले से ही प्रस्तावित कर रखी है, सरकार के इस प्लान के तहत जो बजट मिलेगा उसे द्रष्टिगत रखते हुई शहर की मुख्य सडक़ें चिन्हित की जाएगी, ताकि उनका प्लानिंग के अनुसार निर्माण हो सके।

महेशचन्द्र अग्रवाल, ईई नगरपालिका बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button