Betul Samachar : अनजान युवतियों के कॉल : लाखों की डिमांड के लिए अड़ीबाजी
Betul Samachar: Call of unknown girls: stubbornness for the demand of lakhs

अनजान हसीनाओं के वीडियो कॉल आए तो हो जाएं सावधान, बैतूल में लगातार बढ़ रही ऐसी शिकायतें

Betul Samachar : (बैतूल)। यदि आपके स्मार्ट फोन पर किसी अनजान महिला का वीडियो कॉल आये तो सावधान हो जाएं। यह एक कॉल आपको बड़ी मुसीबत में फंसा सकता है। पहले महिला बकायदा आप से बात करेगी और धीरे -धीरे आप महिला की अश्लील बातों में आकर वो सब करना शुरू कर देंगे जो वो चाहती है, बस यही एक गलती आप के लिए नुकसानदायक साबित हो जाएगी। पिछले कुछ महीनों से ऐसा ही सायबर अटैक जिले के कई लोग झेल चुके है। बातचीत के दौरान बनाए गए आपके वीडियो वायरल किए जाने की धमकी मिलनी शुरू हो जाएगी और बदनामी के डर से यह गिरोह आपसे लाखों रुपए की वसूली करना शुरू कर देगा।
इन गिरोहों के विषय मे बताया जा रहा है कि, यह अपने शिकार को अपनी बातों से इतना डरा देते हैं कि इनका शिकार डिप्रेशन अपने आप को खत्म किए जाने के बारे में सोचने लगता है। यही नहीं सायबर ठग बाकायदा केबिन में यूनिफार्म पहनकर अपने आप पुलिस या सीबीआई अधिकारी बताकर कार्यवाही की धमकी भी देते हैं। यह खबर पूरी तरह आम जन के हितों से जुड़ी है। सांझवीर टाइम्स आम जन से अपील करता है कि, ऐसे किसी भी अनजान फोन कॉल से अपने आप को सेफ रखें। यदि धोखे से गलती हो भी जाति है तो तत्काल इसकी शिकायत पुलिस सायबर सेल में करें ।
इस तरह फंसाया जाता है शिकार
जिस तरह से विकसित टेक्नोलॉजी ने कई काम आसान कर दिए हैं तो वही सायबर क्राइम में इन टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल भी तेजी से हो रहा है।ये किस तरह हो रहा है। यह भी हमारे लिए जानना बेहद जरूरी है। सबसे पहले आपके फोन पर 9755204696 या फिर एक ऐसे नम्बर से काल आएगा जो आपके लिए अनजान होगा। यदि आप काल रिसीव कर लेते हैं, तो काल करने वाली महिला आपसे वाट्स एप के जरिये अश्लील बातें करना शुरू करेगी और जब आप उसकी लच्छेदार बातों में आ जाएंगे तो यही कॉल वीडियो कॉल में तब्दील करा लिया जाएगा।
उसके बाद खुद महिला अश्लील हरकतें कर आपको भी कुछ ऐसा ही करने के लिए कहेगी, यदि आपने उसके कहे मुताबिक कर दिया तो यही आपकी मुसीबत का कारण बन जायेगा। वीडियो कॉल पर की गई सभी हरकतें आपके सहित रिकार्ड कर ली जाती हैं। आपकी पूरी मुसीबत यहीं से शुरू हो जाती है। बात चीत और हरकतें रिकार्ड किये जाने के बाद जब सारा डेटा इक_ा हो जाता है तो एआई टेक्निक की मदद से वीडियो मैनिपुलेट कर अश्लील बनाया जाता है। और यह वीडियो नकली होने के बावजूद वास्तविकता जैसा प्रतीत होता है।
इस तरह किया जाता है उपयोग
सायबर क्रिमिनल जब उक्त व्यक्ति के अश्लील वीडियो तैयार कर लेते हैं तब इसके बाद शुरू होता है ठगी का खेल इसका इस्तेमाल करके उस व्यक्ति को कॉल कर वीडियो वायरल किये जाने की धमकी देने का क्रम शुरू किया जाता है। परिचितों को वीडियो भेजकर बदनाम करने की धमकी दी जाती है, और उनसे पैसों की मांग की जाती है। ये वीडियो इतने वास्तविक दिखते हैं कि लोग इन्हें देखकर भ्रम में आ जाते हैं और इन पर विश्वास कर बैठते हैं।
पुलिस, सीबीआई अधिकारी बनकर बनाया जाता है दबाव
पिछले कुछ दिनों में बैतुल जिले में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनकी शिकायतें भी पुलिस सायबर सेल में दर्ज कराई गई हैं। यहां यह बताना जरूरी है की बैतूल में जो लोग इसके शिकार हुए हैं उन्हें 9127442275 नम्बर से फोन आया जिसने अपने आप को दिल्ली क्राइम ब्रांच का डी एस पी गौरव मल्होत्रा बताते हुए टार्चर करना शुरू कर दिया यहां यह ठग महिला द्वारा शिकायत किये जाने की बात भी करता है।
बकायदा पुलिस की यूनिफार्म पहने दिखाई भी दे रहा है ताकि सम्बंधित व्यक्ति को यह लगे कि अब वो पुलिस कार्यवाही में भी फंस सकता है। ठीक इसके बाद मोबाइल नम्बर 8486656018 से आए फोन में वीडियो वायरल किये जाने की धमकी देते हुए वीडियो की संख्या बताते हुए लाखों रुपये दिए जाने की डिमांड होती है। जानकार बताते हैं, की ठग अपने शिकार को सिर्फ वाट्स एप या वीडियो कॉल ही करते हैं, क्योंकि यह कॉल रिकार्ड नही होते। ठग अपने शिकार को इस कदर टॉर्चर करते हैं कि सम्बंधित व्यक्ति परेशान होकर मौत को गले लगाने के लिए मजबूर हो जाता है।
इस तरह बरतें सावधानी
आपराधिक गतिविधियों के साथ कोई व्यक्ति आपके साथ धोखाधड़ी न कर सके, इसके लिए जरूरी है कि आप इस तरह के वीडियो कॉल को लेकर जागरूक रहें। और किसी भी अचानक आए वीडियो कॉल पर थोड़ा-सा भी शक होने पर ये उपाय आजमाएं।
इस वीडियो कॉल में एआई का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में सबसे पहले सचेत हो सकते हैं उस वीडियो में दिखने वाले व्यक्ति के हाव-भाव देखकर। साथ ही उसके व्यवहार से जो असमान्य नजर आ सकता है। उसकी जो आवाज है वो बोलने के तरीक़े से बिल्कुल भिन्न होगी।
अगर आपको किसी अनजान नंबर से वीडियो कॉल आ रहा है तो उसे बिल्कुल नहीं उठाएं। अगर किसी परिचित व्यक्ति के नंबर से एकदम से वीडियो कॉल आ रहा है तो उसे काट दें। फिर उस व्यक्ति को वॉइस कॉल करके बात करें। कुछ मामलों में वीडियो कॉल ऐसे व्यक्ति की तरह आया है जिससे बहुत कम बात होती है। अगर वीडियो कॉल पर कोई परिचित आपसे पैसों की मांग करता है तो उस पर विश्वास न करके सीधा – वॉइस कॉल पर बात करें।




