Betul News: क्लीनिक सील न करने के लिए सीएमएचओ ने मांगी रिश्वत, शाहपुर का कर्मचारी को लोकायुक्त ने रंगे हाथों दबोचा, कार्यवाही जारी
Betul News: CMHO demanded bribe for not sealing the clinic, Lokayukta caught Shahpur employee red-handed, action continues

Betul News: (बैतूल/ शाहपुर)। स्वास्थ्य विभाग में इस समय खुलेआम रिश्वतखोरी का खेल चल रहा हैं। हालिया तबादले में जिस तरह कर्मचारियों के अटैचमेंट और इधर से उधर तबादले किये गए, इसकी शिकायतें भी हुई। इस बीच शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेब टेक्नीशियन को भोपाल लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। लोकायुक्त टीम मामले की पूछताछ के लिए सीएमएचओ कार्यालय में बैठी हुई हैं।
जानकारी के मुताबिक आवेदक डॉ महेश कुमार पाटनकर निवासी भौरा जिला बैतूल के द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल को 28 जुलाई को लिखित शिकायत की थी कि उनका क्लीनिक भौरा कस्बे में है। बैतूल के सीएमएचओ डॉ सुरेश बौद्ध जाटव के द्वारा क्लीनिक का निरीक्षण करने पर क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन में आवेदक के भतीजे डॉ सागर पाटनकर का नाम शामिल करने के एवज में 1.5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की गई है। जिसमे से 50 हजार रुपए पूर्व में प्राप्त कर लिए हैं। आवेदक के अनुरोध पर 1 लाख से कम करके 50 हजार रुपए लेने को राजी हुआ है।
जानकारी के मुताबिक 10 हजार रुपए 3 अगस्त को आवेदक के भतीजे डॉ सागर से सीएमएचओ ऑफिस बैतूल में आरोपी ने प्राप्त कर लिए थे। शेष 40 हजार रुपए शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ लेब सहायक राधा गोविंद शुक्ला को देने का बोला था। आवेदक की शिकायत का सत्यापन किया गया जो सही पाई गई। आज लगभग 3 बजे अपरान्ह पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल के निर्देशन में 12 सदस्यीय ट्रैप दल द्वारा शाहपुर पहुचा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ लेब सहायक राधा गोविंद शुक्ला को आवेदक के भतीजे डॉ सागर पाटनकर से 40 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो पकड़ा गया। पकड़ा गया कर्मचारी पर कार्यवाही की जाकर लोकायुक्त टीम बैतूल आकर सीएमएचओ डॉ बौद्ध से बन्द कमरे में पूछताछ कर रही है। संभावना है कि उन पर भी लोकायुक्त मामला दर्ज कर सकती है। लोकायुक्त से मामले को लेकर मीडिया प्रतीक्षा कर रही है।




