Betul Lok Sabha Election: मतदान की तिथि बढ़ने से प्रत्याशियों को प्रचार के लिए मिलेगा 10 दिन का औऱ मौका, बसपा के लिए 12 से फिर शुरू होगी नामांकम प्रक्रिया
Betul Lok Sabha Election: Due to extension of voting date, candidates will get 10 more days to campaign, nomination process for BSP will start again from 12th.

निर्वाचन आयोग ने बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद घोषित की नई तिथि
Betul Lok Sabha Election: (बैतूल)। बैतूल-हरदा-हरसूद संसदीय क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अशोक भलावी का कल हार्ट अटैक से निधन के बाद निर्वाचन आयेाग ने चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद 26 अप्रैल की मतदान की तिथि स्थगित कर दी थी। इसके ठीक दूसरे दिन संसदीय क्षेत्र के लिए 7 मई की तिथि घोषित कर दी है। 12 अप्रैल से नामांकन जमा होने की प्रक्रिया शुरू होगी। 19 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 22 अप्रैल तक नाम वापस लिए जाने की तिथि घोषित की है। संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवारों को अब दस दिन का और मौका मिल जाएगा।
संसदीय क्षेत्र में पहले 26 अप्रैल को मतदान की तिथि नियत की गई थी, लेकिन मंगलवार को अचानक बसपा प्रत्याशी का ह्दयघात से निधन हो गया। कलेक्टर को सूचना मिलने पर उन्होंने तत्काल राज्य निर्वाचन कार्यालय को सूचना भेजी थी। यह सूचना नई दिल्ली चुनाव आयोग को दी गई। चूंकि बैतूल में 8 अप्रैल को नाम वापसी की अंतिम तिथि थी, इसलिए नाम वापसी के बाद सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जा चुके थे। लिहाजा चुनाव आयोग के पास 26 अप्रैल मतदान की तिथि को आगे बढ़ाने का कोई विकल्प नहीं था। वैसे संभावना जताई जा रही थी कि चुनाव की तिथि और आगे बढ़ सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
केवल बसपा के नए प्रत्याशी के लिए 12 से शुरू होगी निर्वाचन प्रक्रिया
केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी को नए सिरे से चुनाव कराए जाने की सूचना भेज दी गई। नई दिल्ली से इस संबंध में प्रेसनोट भी जारी किया गया है। अनुसूचित जन जाति वर्ग के लिए आरक्षित बैतूल-हरदा-हरसूद संसदीय क्षेत्र के लिए अब 7 मई को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। 12 अप्रैल से नामांकन भरने की तिथि तय की गई है। 19 अप्रैल तक नामांकन भराएंगे। इसके बाद 20 अप्रैल को नामांकन की जांच होगी। 22 अप्रैल को नाम वापस लिए जा सकेंगे। हालांकि यह संपूर्ण प्रक्रिया केवल बसपा के नए उम्मीदवार के लिए ही तय की गई है। शेष पार्टी का नामांकन प्रक्रिया से कोई तालुकात नहीं रहेगा।
प्रत्याशियों को मिलेगा दस दिन प्रचार का मौका
बसपा के प्रत्याशी के निधन के कारण अनुसूचित जन जाति वर्ग के लिए आरक्षित बैतूल-हरदा-हरसूद संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल के बजाए 7 मई को मतदान होगा। यानी अब प्रत्याशियों को करीब दस दिन प्रचार का और मौका मिल जाएगा। बाद में उम्मीदवार घोषित किए जाने वाली पार्टियों को इससे प्रचार का मौका मिल सकता है। हालांकि बसपा के नए प्रत्याशी को प्रचार के लिए महज 25 दिन ही मिलेंगे। उन्हें संसदीय क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों पर 25 दिनों में पहुंचना पड़ेगा। दूसरी तरफ भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के उम्मीदवारों को चौथे चरण में होने वाले मतदान के साथ दस दिन का प्रचार का मौका मिल जाएगा। इसका लाभ सभी पार्टी के उम्मीदवार उठाएंगे।





