Betul Accident : सवारियों से भरी पिकअप पलटी 16 घायल,एक बुजुर्ग की हालत गंभीर
Betul Accident: Pickup full of passengers overturns, 16 injured, condition of one elderly person critical

▪️विजय सावरकर
Betul Accident : (मुलताई)। आमला ब्लाक के ग्राम बिसखान से सवारियों को लेकर जारी पिकअप जीप अनियंत्रित होकर मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम सरई के पास पलट गई। दुर्घटना में पिकअप में सवार 16 लोग घायल हो गए। घायलों में एक बुजुर्ग की हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर में ग्राम बिसखान के ग्रामीण सगाई के कार्यक्रम में पिकअप में सवार होकर ग्राम बिनखेड़ी (पांढुरना) जा रहे थे। ग्राम दुनावा से 4 किलोमीटर दूर सरई ग्राम के पास तेज गति से जा रही पिकअप के चालक का नियंत्रण खो देने से पिकअप जीप मार्ग के किनारे स्थित खंती में जाकर पलट गई। दुर्घटना में पिकअप जीप में सवार 16 ग्रामीण घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी मनोज साबले 9 घायलों को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहीं अन्य घायलों को भी निजी वाहन से नगर के निजी अस्पताल लाया।
यह हुए घायल
पिकअप जीप पलटने से दुर्घटना में ग्राम बड़ाखेड़ा निवासी चांदू उईके 55 साल ग्राम बिसखान निवासी अरुणा कुमरे 26,सुगरती कुमरे 21,चालक ललित विश्वकर्मा 21,रमति धुर्वे 40, रुखमा उईके 50,चीटकी उईके 40, समिला उईके 44,उर्मिला कवडेती 40,पूजा कवडेती 12, नेहा कवडेती 12, कंचन कवडेती18, रूसे कुमरे 70, सुमित इवने 12, सजलवती धुर्वे 26,पारस धुर्वे 5 साल घायल हो गए। चांदू उईके के सीने में चोट होने पर इलाज का डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया घायलों का सरकारी और निजी अस्पताल में इलाज जारी था।





