Betul News: करोड़ों की लागत से बने जिला अस्पताल में शौचालयों की हालत बद से बदत्तर
Betul News: The condition of toilets in the district hospital built at the cost of crores is worse than worse

साफ-सफाई का आभाव और दरवाजे भी जुट गए
Betul News: बैतूल। लगभग 19 करोड़ की लागत से बने जिले के सबसे बड़े सरकारी जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं पर लाखों रूपए खर्च किए जाते है, ताकि मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सके, लेकिन जिला अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं का आभाव है। अस्पताल में शौचालयों की हालात बद से बत्तर हो गई है। गंदगी और दरवाजे टूटे होने के कारण मरीजों और परिजनों को परेशान होना पड़ता है।
जिला अस्पताल बैतूल में प्रतिदिन यहां सैकड़ों की संख्या में मरीज उपचार करवाने के लिए पहुंचते है, लेकिन इस अस्पताल की मूलभूत सुविधाएं खत्म होते जा रही है। मरीजों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध नहीं हो रही। अस्पताल का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा शौचालय है, क्योंकि यहां मरीजों और परिजनों की बुनियादी जरूरतों से जुड़ा हुआ है। दूर्भाग्य यह है कि जिला अस्पताल के शौचालयों की हालात बेहद खराब है। शौचालयों में बेहद गंदगी का आलाम है। कुछ शौचालयों में नल खराब पड़े है और दरवाजे टूट चुके है। मरीज और उनके परिजनों को शौच जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। मजबूरी में मरीजों को खराब शौचालयों का इस्तमाल करना पड़ रहा है।
देख-रेख के आभाव में खराब हो गए शौचालय
जिला अस्पताल के शौचालयों की देख-रेख अच्छे से नहीं होने के कारण शौचालयों की हालत बद से बदत्तर होते जा रही है। ग्राउंड फ्लोर ओपीडी के पास बने शौचालय में गंदगी का आलाम है। दरवाजे टूट चूके है। पुलिस चौकी के सामने बने शौचालयों में पानी की निकासी नहीं होने और गंदगी होने के कारण इस शौचालयों को बंद कर दिया गया है। प्रथम तल से लेकर द्वितीय और तृतीय तल पर संचालित वार्डों के शौचालयों की हालात बहुत खराब है। इन शौचालयों में गंदगी के अलावा कई जगह पानी का भी आभाव बना हुआ है।
इनका कहना
जिन भी शौचालयों के दरवाजे टूट गए है, उनमें जल्द सुधार कार्य किया जाएगा। साफ-सफाई की भी व्यवस्था बेहतर की जाएगी।
डॉ. जगदीश घोरे
सिविल सर्जन, बैतूल




