Today Betul Samachar : जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अनुराग का दावा पुख्ता

Today Betul Samachar: Anurag's claim for District City Congress President strengthened

ब्राम्हण समाज के गुड्डू के पद छोड़ने के बाद इसी समाज को दिया जा सकता है फिर मौका

Today Betul Samachar : बैतूल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 500 कांग्रेसियों के भाजपा में शामिल होने का संकेत क्या दिया। राजनीति का पारा सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। हर कोई यही कयास लगा रहा है कि आखिर 06 अप्रैल को आयोजित होने वाले भाजपा के स्थापना दिवस समारोह में कितने कांग्रेसी भाजपा का दामन थामेंगे। इधर जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा के भाजपा में जाने के बाद उनकी जगह दूसरा अध्यक्ष कौन होगा, इसको लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।

लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस आला कमान को जोरदार झटका तब लगा जब सुनील शर्मा भाजपा में शामिल हो गए। अब अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस का वरिष्ठ नेतृत्व योग्य व्यक्ति की तलाश में जुटा हुआ है। खबर यह सामने आ रही है कि ब्राम्हण समाज से जुड़े सुनील शर्मा की जगह किसी अन्य ब्राम्हण नेता को ही शहर अध्यक्ष की कमान दी जा सकती है। इसके लिए कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा को सबसे ज्यादा उपयुक्त माना जा रहा है।

ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है कि भाजपा की कमान भी ब्राम्हण नेता आदित्य बबला शुक्ला बखूबी संभाल रहे हैं, जो सामाजिक होने के साथ-साथ समाज में भी काफी लोकप्रिय हैं। कुछ ऐसा ही व्यवक्तित्व अनुराग मिश्रा का भी है, जो समाज में काफी शालीन और सुलझे हुए नेता माने जाते हैं।

ऐसे में यदि अनुराग मिश्रा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जाती है तो कांग्रेस के लिए स्थिति सकारात्मक मानी जाएगी। जो भी है, लेकिन जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्री मिश्रा को सौंपने के पूरे आसार नजर आ रहे है। अनुराग मिश्रा कांग्रेस के ऐसे सिपाही है जो पार्टी के प्रति पूरी तरह समर्पित है। गुटबाजी या किसी अन्य विवादों में कभी अनुराग की मौजूदगी सामने नहीं आई है तो वहीं संगठन के नेताओं के बीच भी वे लोकप्रिय होने के साथ-साथ विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। अनुराग मिश्रा की आम जनता के बीच भी अच्छी छवि बनी हुई है।

कांग्रेस में समय समय पर गुटबाजी जरूर सामने आती रही है, लेकिन श्री मिश्रा इन विवादों से हटकर कांग्रेस के लिए निष्ठा के साथ काम करते आ रहे है। अगर मिश्रा को यह जिम्मेदारी दी जाती है तो यह तय है कि इनके नाम का कोई विरोध भी सामने नहीं आएगा। श्री मिश्रा वर्तमान में कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष है। इनके अलावा कांग्रेस के पास कोई बड़ा चेहरा नजर भी नहीं आ रहा है, जो अध्यक्ष जैसे अहम पद को संभाल सके। देखना होगा कि चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व का अगला कदम क्या होगा।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button