Betul Hospital News: नए अस्पताल में जल्द शिफ्ट हो सकता महिला मेटरनिटी वार्ड
Betul Hospital News: Women's maternity ward may shift to new hospital soon

ऑपरेशन थियेटर का काम अब अंतिम दौर में, महिला मरीजों को मिलेगी बढ़ी राहत
Betul Hospital News (बैतूल): पुराने अस्पताल के स्थान पर करोड़ों की लागत से बने नए अस्पताल भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने की स्थिति में है। जल्द ही इस नए अस्पताल भवन में मेटरनिटी वार्ड को शिफ्ट किया जा सकता है। वर्तमान में मेटरनिटी वार्ड को ट्रामा सेंटर के प्रथम तल पर संचालित किया जा रहा है। यहा पर जगह की कमी होने के कारण कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
महिला चिकित्सा इकाई के लिए मुख्य अस्पताल के सामने करोड़ों की लागत से 150 बिस्तरीय नए अस्पताल का निर्माण किया है। अस्पताल का निर्माण कार्य अब पूरा होने की स्थिति में है। हालांकि आधे भवन में पहले से ही कुछ जांचें शुरू कर दी गई, जिसमें महिलाओं की सोनोग्राफी, डायबिटीज, बीपी की जांच और प्रसव के बाद माताओं को भर्ती किया जा रहा है। अभी अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य लगभग पूरा होने की स्थिति में है।
ऑपरेशन थियेटर का काम अंतिम दौर में चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक संभावना है कि 20 से 25 दिन के भीतर ऑपरेशन थियेटर का काम भी पूरा हो जाएगा। ऑपरेशन थियेटर का काम पूरा होने के बाद मेटरनिटी वार्ड को नए अस्पताल में पूरी तरह शिफ्ट कर दिया जाएगा। (Betul Hospital News)
एक ही भवन में महिलाओं को मिलेगा उपचार का लाभ (Betul Hospital News)
नए अस्पताल भवन में मेटरनिटी वार्ड शिफ्ट होने के बाद एक ही भवन में महिलाओं को उपचार का लाभ मिलेगा। वर्तमान में कई जांचों के लिए महिलाओं को इस अस्पताल से उस अस्पताल में दौडऩा पड़ता है, लेकिन अब नए अस्पताल में सारी सुविधाएं महिलाओं को उपलब्ध की जाएगी।
सोनोग्राफी से लेकर महिला संबंधित सभी प्रकार की जांचें एक ही भवन में होगी। इससे महिलाओं को भी राहत मिलने वाली है। खास बात यह भी है कि अधिक वार्ड होने के कारण महिलाओं को बेड के लिए भी परेशान नहीं होना पड़ेगा। आसानी से महिलाओं को बेड भी उपलब्ध होगा। नए अस्पताल भवन से ही एसएनसीयू वार्ड भी लगा हुआ है। कमजोर बच्चों को एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया जा सकेगा। (Betul Hospital News)
एक महीने के भीतर वार्ड शिफ्ट होने की संभावना (Betul Hospital News)
नया अस्पताल भवन में ऑपरेशन थियेटर का काम बहुत कम बचा है। ऑपरेशन थियेटर में कार्य पूर्ण होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम निरीक्षण करेगी। निरीक्षण में देखा जाएगा कि बनाया गया ऑपरेशन थियेटर ऑपरेशन करने के लिए तैयार है या नहीं है। टीम द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद ही नए अस्पताल भवन में ऑपरेशन होना शुरू किए जाएंगे।
संभावना जताई जा रही है कि एक महीने के भीतर नया अस्पताल भवन पूरी तरह से प्रारंभ हो सकता है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा भी तैयारी की जा रही है। कई बार नवनिर्मित अस्पताल का सीएस डॉ अशोक बारंगा द्वारा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा गया ताकि कोई भी कमी न रहे। (Betul Hospital News)
इनका कहना
नवनिर्मित अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर का कुछ ही दिन बाद काम पूरा होने की संभावना है। काम पूरा होने के बाद वार्ड को शिफ्ट किया जाएगा।
डॉ अशोक बारंगा, सिविल सर्जन जिला अस्पताल बैतूल।





