Betul News: वार्डो में शिविर लगाए, फिर भी राजस्व वसूली की रफ्तार धीमी

Betul News: Camps set up in wards, yet the pace of revenue collection is slow

अब तक महज 36 प्रतिशत लक्ष्य पूरा, सीएमओ ने राजस्व निरीक्षकों-उपनिरीक्षकों को थमाएं नोटिस

सांझवीर टाईम्स, बैतूल

Betul News: हर बार की तरह इस बार भी तमाम कवायदों के बावजूद जिला मुख्यालय की नगरपालिका में राजस्व वसूली का आंकड़े ने रफ्तार नहीं पकड़ी है। फरवरी माह के अंत तक महज 22 प्रतिशत वसूली हुई थी तो मार्च के दो सप्ताह बीतने पर 36.84 प्रतिशत पर पहुंची है। रफ्तार धीमी होने के कारण सीएमओ ने नगरपालिका के राजस्व निरीक्षक ब्रजगोपाल परते, उपनिरीक्षक अखिल नीलकंठराय समेत लगभग 15 सहायक उपनिरीक्षकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। रफ्तार धीमी होने पर सीएमओ ने लापरवाही बताते हुए संबंधितों को फटकार भी लगाई।

बैतूल नगरपालिका में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 9 करोड़ 22 लाख की वसूली का लक्ष्य रखा गया था। वैसे तो वर्ष भर में राजस्व अमला भारी भरकम वसूली करते आया है, लेकिन जलकर, संपत्ति कर, शिक्षा उपकर समेत अन्य करों की वसूली की रफ्तार धीमी रहती है। हर बार जनवरी माह के बाद ही राजस्व वसूली का आंकड़ा तय हो पाता है, इसलिए वसूली की रफ्तार धीमी रह जा रही है।

तमाम कवायदों के बावजूद वसूली की रफ्तार धीमी होने पर नगरपालिका को भी नए वित्तीय वर्ष में कई तरह की परेशानियां उठाना पड़ सकता है, चूंकि नगरीय निकाय एवं आवास विभाग ने कई मदों में कटौत्रा कर दिया है, इसलिए नपा की वित्तीय स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। यही वजह है कि राजस्व वसूली का अधिक लक्ष्य तय किया जा रहा है। (Betul News)

धीमी रफ्तार का माना लापरवाही, जारी हुए नोटिस (Betul News)

जानकारी के अनुसार राजस्व अमले की समय-समय पर बैठक लेने के बाद सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने निर्देश जारी किए थे कि हर हाल में मार्च माह में अमला प्रत्येक दिन 20 लाख रूपए की वसूली निर्धारित करें। इसके बावजूद वर्तमान में नगरपालिका का राजस्व अमला 10 से 12 लाख रूपए की वसूली कर पा रहा है। इससे तय है कि वसूली का लक्ष्य पिछड़ सकता है।

इसके बाद सीएमओ ने राजस्व अमला के 16 अधिकारियों को नोटिस जारी कर इसे लापरवाही बताया है। कहा है कि तीन दिनों में संतोषजनक जवाब न आने पर कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में सभी अधिकारियों को चेतावनी दी गई है कि राजस्व वसूली के लिए दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया जाना कोताही बरतने जैसा है। (Betul News)

शिविर लगाए, कोई औचित्य नहीं (Betul News)

ताज्जुब की बात है कि नगरपालिका ने विभिन्न वार्डो में अलग-अलग तिथियों में फरवरी माह में शिविर लगाए। इसके लिए सब इंजीनियरों और राजस्व निरीक्षकों के अलावा भारी भरकम महकमे को लगाया गया। इसके बावजूद वसूली की रफ्तार कछुआ चाल की तरह होती रही।

चौंकाने वाली बात यह है कि 9 करोड़ 52 लाख की वसूली में से महज 2 करोड़ की वसूली हो पाई। शिविर लगाने के बावजूद यह रफ्तार काफी धीमी कही जा सकती है। देखने में आया है कि राजस्व अमला शिविर लगाने के बावजूद घरों घर पहुंचकर संपत्ति कर, जलकर चुकाने का आग्रह करते रहा, लेकिन नतीजा सिफर निकला।

यही वजह है कि वसूली की रफ्तार मार्च के 14 दिनों में 1 करोड़ 52 लाख जरूर हुई है, लेकिन यह नाकाफी कही जा सकती है। अब तक हुई कुल वसूली का आंकड़ा महज 36.84 प्रतिशत पर अटक गया है। नपा के राजस्व विभाग के अनुसार अब मार्च माह के जो दो सप्ता हमें कुल 3 करोड 52 लाख की वसूली हुई है। यह आंकड़ा काफी कम कहा जा सकता है। (Betul News)

इनका कहना…

राजस्व वसूली की धीमी रफ्तार के कारण राजस्व अमले के निरीक्षक, उपनिरीक्षक और सहायक निरीक्षकों को नोटिस जारी किए गए है। तीन दिन में नोटिस का जवाब मांगा गया है।

ओमपाल सिंह भदौरिया, सीएमओ, नपा, बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button