Betul Samachar: 90 लाख की लागत से हटेंगे बिजली पोल और ट्रांसफार्मर

कारगिल चौक से गाड़ा घाट तक पीडब्ल्यूडी की निगरानी में होगा कार्य

Betul Samachar: बैतूल। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सड़क चौड़ीकरण कार्य को गति देने के उद्देश्य से लगभग 7 करोड़ की लागत से कारगिल चौक से गाड़ा घाट तक मार्ग बनाया जा रहा है। यहां पर लगे बिजली पोल एवं ट्रांसफार्मरों को हटाने का निर्णय लिया गया है। इस महत्वपूर्ण कार्य पर लगभग 90 लाख रुपए की लागत आएगी। बताया जा रहा है कि इसके टेंडर भी हो चुके हैं।पूरे कार्य की निगरानी लोक निर्माण विभाग द्वारा की जाएगी, जबकि विद्युत विभाग तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा। गौरतलब है कि इस कार्य मे लगभग 100 पोल और ट्रंसफार्मर शिफ्ट किए जाएंगे।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार कारगिल चौक से गाड़ा घाट तक का मार्ग शहर के प्रमुख और व्यस्ततम मार्गों में शामिल है। सड़क के बीचोंबीच और किनारों पर लगे बिजली पोल व ट्रांसफार्मर लंबे समय से यातायात में बाधा बने हुए थे। सड़क निर्माण में भी बाधा निर्मित हो रही थी। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के तहत यह निर्णय लिया गया है कि मार्ग पर मौजूद सभी बाधक संरचनाओं को हटाकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा।

इसके अंतर्गत पुराने बिजली पोल हटाकर नए पोल निर्धारित स्थानों पर लगाए जाएंगे, साथ ही ट्रांसफार्मरों को भी तकनीकी मानकों के अनुसार स्थानांतरित किया जाएगा। इस पूरे कार्य में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा, कार्य के दौरान कुछ समय के लिए आंशिक विद्युत व्यवधान हो सकता है, जिसकी सूचना पूर्व में ही आम नागरिकों को दी जाएगी। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि आवश्यकतानुसार वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को असुविधा ना हो।

नागरिको का मानना है कि इस कार्य के पूर्ण होने के बाद न केवल सड़क की चौड़ाई बढ़ेगी, बल्कि यातायात भी पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुचारू हो सकेगा। व्यापारियों और राहगीरों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि वर्षों पुरानी समस्या का समाधान अब जाकर होता नजर आ रहा है। पीडब्ल्यूडी ने बताया कि कार्य को तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमित निरीक्षण और निगरानी के माध्यम से गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने से शहर के इस प्रमुख मार्ग की तस्वीर बदलेगी और नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा मिल पाएगी।

इनका कहना….

पोल और ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के टेंडर हो चुके हैं। इसमें लगभग 90 लाख रुपए का खर्च आएगा, जल्द काम शुरू करेंगे।

एम एस परमार, एसडीओ पीडब्ल्युडी बैतूल

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button