Betul Hospital News: अस्पताल में मधुमक्खियों का आतंक, छत्तों ने बढ़ाई मरीजों और प्रबंधन की चिंता

संभावित हादसे के पहले छत्तों को सुरक्षित हटाने विशेषज्ञों की तलाश में जुटा प्रबंधन

Betul Hospital News: बैतूल। जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में इन दिनों मधुमक्खियों के विशाल छत्ते अस्पताल प्रबंधन के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। करीब 450 बिस्तरों वाले जिला अस्पताल के कई हिस्सों में बने बड़े-बड़े छत्तों से मरीजों, परिजनों और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अस्पताल प्रबंधन को आशंका है कि यदि समय रहते इन छत्तों को नहीं हटाया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

जानकारी के अनुसार अस्पताल की इमारत के ऊपरी हिस्सों और कुछ वार्डों के समीप मधुमक्खियों ने स्थायी बसेरा बना लिया है। अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, वहीं वार्डों में महिलाएं, बुजुर्ग, नवजात शिशु और बच्चे भी भर्ती रहते हैं। ऐसे में मधुमक्खियों के अचानक हमला करने की स्थिति सबसे अधिक खतरनाक साबित हो सकती है।

खासकर गर्मी और बरसात के मौसम में मधुमक्खियों के आक्रामक होने की आशंका बनी रहती है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन ने अब छत्तों को सुरक्षित तरीके से हटाने की कवायद शुरू कर दी है। सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे ने बताया कि अस्पताल परिसर के करीब तीन स्थानों पर बड़े छत्ते बने हुए हैं।

प्रबंधन की कोशिश है कि बिना मधुमक्खियों को नुकसान पहुंचाए और मरीजों को जोखिम में डाले इन छत्तों को हटाया जाए। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों और अनुभवी लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है। अस्पताल प्रबंधन ने ऐसे लोगों से सहयोग की अपील भी की है जिन्हें मधुमक्खियों के छत्ते सुरक्षित तरीके से हटाने का अनुभव हो। प्रबंधन का कहना है कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button