Betul Jamin Rate : बैतूल जिले की 2259 में से 334 लोकेशन पर बढ़ेगी जमीन की दरें

जिला पंजीयक कार्यालय ने तैयार की गाइड लाइन, एक अप्रैल से जिले में होगी लागू

Betul Jamin Rate : बैतूल। प्रापर्टी खरीदने और उसकी रजिस्ट्री कराने का तरीका एक अप्रैल से बदलने वाला है। अब जिला पंजीयक कार्यालय में सैटेलाइट के माध्यम से प्रॉपर्टी देखकर रजिस्ट्री की जाएगी। इसके लिए शहर सहित जिले भर में 2259 लोकेशनों की जिओ टेगिंग की गई है। इनमें से 334 लोकेशनों में जमीन की दरों में वृद्धि की जाना बताया जा रहा है। बताया गया कि अभी तक प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने के लिए क्रेता और विक्रेता को संपदा ऑनलाइन सर्विस प्रोवाइडर के पास संपत्ति की जानकारी देकर स्लॉट बुक करना पड़ता है। सर्विस प्रोवाइडर प्रापर्टी की लोकेशन सिलेक्ट करते हैं। इसमें लोकेशन की हेराफेरी कर पंजीयन शुल्क चोरी की आशंका रहती थी, जिसे खत्म कर व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए 2259 लोकेशन की जियो टेगिंग की गई है।

334 लोकेशनों पर बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के दाम

जिला पंजीयक कार्यालय द्वारा इस साल 334 लोकेशनों पर प्रॉपर्टी के दाम बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। बताया गया कि वर्ष 2023-24 में इन लोकेशनों पर गाइड लाइन की दरों से अधिक दर पर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त हुई थी। इसलिए यहां प्रॉपर्टी के रेट में 5 से50 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। बताया गया कि गाइड लाइन में बढ़ी यह दरें एक अप्रैल से जिले भर में लागू हो जाएंगी। प्रॉपर्टी की दरों में वृद्धि को देखते हुए इस समय बड़ी संख्या में जमीनों के सौंदे रहे है। पंजीयक कार्यालय में रोजाना 80 से 90 स्लॉट बुक किए जा रहे हैं। वहीं राजस्व वृद्धि को देखते हुए शनिवार और रविवार छुट्टी के दिन भी पंजीयक कार्यालय को खुला रखा गया है।

इन क्षेत्रों में गाइड लाइन से ज्यादा दर पर हुए पंजीयन

जिन क्षेत्रों में गाइड लाइन की दर से ज्यादा मूल्य पर पंजीयन हुए हैं वहां गाइडलाइन में वृद्धि की जाना है। इनमें बैतूल का भगत सिंह वार्ड, मोती वार्ड, अंबेडकर वार्ड, टिकारी, कोसमी, पटेल वार्ड, गौठाना, सुभाष वार्ड, सोनाघाटी, जामठी, बडोरा, बटामा, हनोतिया, रानीपुर, भडूस, आमला का भीमनगर, विवेकानंद वार्ड, बरजोरपुर, भयावाड़ी, टेमझिरा, सोनपुर, सोमवारी पेठ, पारेगांव, मंडई बुजुर्ग, खेड़ीसांवलीगढ़, प्रभातपट्टन, खकरा जामठी, खेड़ली, आरूल, दनोरा, डेहरगांव, सूखाढाना, परमंडल, बोदीजुनावानी, झल्लार, चंदोराखुर्द, सलैया, बिसनूर, भरकावाड़ी, धाडग़ांव आदि शामिल है।

इस तरह बढ़ेंगे दाम

प्रॉपर्टी की दर बढ़ाए जाने के लिए नया फॉर्मूला बनाया गया है। जिसमें 100 से 200 फीसदी रजिस्ट्रियां प्रचलित गाइडलाइन दर से अधिक पाए जाने पर 50 फीसदी तक दाम बढ़ाए जाएंगे। वहीं, ऐसे क्षेत्र जहां अधिक दाम पर 10 से 100 फीसदी रजिस्ट्रियां हुई है, वहां 20 प्रतिशत तक गाइडलाइन दर बढ़ाई जाएगी। इसी तरह जिन इलाकों में अधिक दर पर 20 फीसदी रजिस्ट्रियां हुई है, वहां 20 फीसदी तक का इजाफा किया जाएगा।

चालीस से अधिक क्षेत्रों में होना है वृद्धि

वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिले के 40 से अधिक क्षेत्रों में दस्तावेजों का पंजीयन गाइड लाइन मूल्य से ज्यादा के हुए हैं। इन क्षेत्रों में गाइड लाइन की दरों में वृद्धि की संभावना है। यहां गाइड लाइन की दरों में 5 से 50 प्रतिशत तक की वृद्धि की जा सकती है। पंजीयक कार्यालय से उक्त क्षेत्रों की सूची भेजी है जहां गाइड लाइन दरों से अधिक में पंजीयन किए गए हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button