Today Betul News: समय के दो घंटे पहले ही हो गया आजीविका प्लाजा भवन का भूमिपूजन

Today Betul News: Bhoomipujan of Aajeevika Plaza building was done two hours before the time.

415. 62 की लागत से बनाने की तैयारी, महिलाओं को मिलेगा आजीविका सहारा…

बैतूल। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने के एक और प्रयास के तहत शनिवार आजीविका प्लाजा भवन निर्माण का भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन में मुख्य रूप से सांसद दुर्गादास उइके, विधायक हेमन्त खण्डेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे, जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन समेत तमाम जनप्रतिनिधि और जिला पंचायत सदस्य शामिल हुए। हालांकि दोपहर एक बजे होने वाला कार्यक्रम सुबह 11 बजे ही संपन्न कराने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पुराने जिला पंचायत भवन की जगह पर ही आजीविका प्लाजा का निर्माण किया जा रहा है। लगभग 415. 62 लाख की लागत से यह भवन तैयार किया जाना है। जानकारी के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने के लिए प्लाजा का निर्माण कराया जा रहा है। यहां दुकानों के निर्माण के साथ-साथ ओपन आडिटोरियम और चौपाटी की तर्ज पर व्यवसाय किए जाने की प्लानिंग की गई है, ताकि ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें रोजी रोजगार से भी जोड़ा जाए। इसका फायदा महिलाओं को होगा जो प्लाजा में दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर तो बनेंगी ही साथ ही उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

2 घंटे पहले ही निपटा दिया भूमिपूजनभू

मिपूजन कार्यक्रम को लेकर जिला पंचायत विभाग द्वारा सारी तैयारियां की गई थी, लेकिन मीडिया को आमंत्रण कार्ड सुबह 11 बजे वाट्स एप पर डाले गए थे। आमंत्रण में कार्यक्रम का समय दोपहर 1 बजे का दिया गया था। भूमिपूजन कार्यक्रम तय समय से 2 घंटे पहले ही निपटा दिया गया। इससे हुआ ये कि कई मीडियाकर्मी कार्यक्रम में पहुंच ही नहीं पाए। कुछ मीडियाकर्मी जब दोपहर 1 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो जानकारी मिली कि कार्यक्रम तो 11 बजे ही सम्पन्न हो चुका है।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button