Today Betul News: आदेश के विरुद्ध जाकर खरीद डाली 5 लाख की नेमप्लेट

Today Betul News: Bought a name plate worth Rs 5 lakh against the order

अब डोनीवाल को बचाने भोपाल में कर रहा पोलिटिकल लॉबिंग…

Today Betul News:(बैतूल)। हद कर दी आपने की तर्ज पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्राचार्य ने शासन द्वारा दिए गए बजट की ऐसी बन्दरबांट कर डाली मानो करोड़ों की यह राशि उन्हें विरासत में मिली हो। जांच में यह चौकाने वाला मामला सामने आया कि प्राचार्य एसके डोनीवाल ने 5 लाख रुपए कि ऐसी नेम्प्लेट और कोटेशन प्लेट खरीद डाली जिसकी खरीदी किए जाने का कोई प्रावधान ही नहीं था। बावजूद इसके प्राचार्य ने ठेकेदार को उपकृत कर लाखों की खरीदी कर अपनी तिजोरी भर ली। अभी तक प्राचार्य पर ना ही निलंबन की कोई कार्यवाही की गई है और ना ही उनसे आहरण-संवितरण अधिकार छीने गए हैं।

भोपाल की फर्मों से गहरी सांठगांठ

इस पूरे फर्जीवाड़े में प्राचार्य डोनीवाल ने भोपाल की फर्मों को उपकृत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। वित्तीय वर्ष 23-24 में प्राचार्य ने 31 नग नेमप्लेट और 26 नग कोटेशन प्लेट का क्रय नियम विरुद्ध कर डाला। जबकि आयुक्त जनजातीय कार्य सहसचिव मध्यप्रदेश स्पेशल एन्ड रेसिडेंशियल एकेडमिक सोसायटी के पत्र क्रमांक 242 दिनांक 20 जुलाई 2023 के मुताबिक वित्तीय वर्ष 23-24 में वार्षिक आवर्ती लागत व्यय ब्रेकअप एवं मापदण्ड के सम्बंध में जारी दिशा निर्देश के परिशिष्ट 4 में शैक्षणिक और सह शैक्षणिक गतिविधियों पर व्यय हेतु जो आइटम/क्रय करना दर्शाया गया है उनमें नेमप्लेट पर व्यय किया जाना शामिल ही नहीं है। इसके बावजूद प्राचार्य ने भोपाल के दिवांशु इंटर प्राइजेज से 7 हजार 990 रुपए प्रति नग के हिसाब से 41 नेम्पलेटों की खरीदी की इसके एवज में ठेकेदार को क्रमश: 2 लाख 47 हजार 690 रुपए और 79 हजार 900 रुपए का भुगतान भी कर दिया गया। इसी तरह प्राचार्य एस के डोनिवाल ने भोपाल की ही महाकाल ट्रेडिंग एजेंसी से 26 नग कोटेशन नेमप्लेट की भी खरीदी की इसे 6950 रुपये प्रति नग के हिसाब से 1 लाख 80 हजार 700 रुपए का भुगतान किया गया। यहां भी प्राचार्य ने अपनी भ्रष्टाचारी टीम से सत्यापन करवा कर नियमों की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं।

अपने को बचाने के लिए भोपाल में लाबिंग

इधर सूत्रों ने बताया कि भ्रष्टाचार में गले तक डूब चुके जिम्मेदार अब अपना भविष्य खतरे में नजर आ रहा है। संबंधित अधिकारी अपने आपको बचाने के लिए भोपाल में ठेकेदारों से जुड़े कुछ भाजपा नेताओं के सहारे अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिशों में लगे हुए हंै। बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा प्राचार्य सहित व्याख्याता और पीजीटी के निलंबन का प्रस्ताव भेजे भी काफी दिन बीत चुके हैं, लेकिन कार्यवाही शून्य है। कलेक्टर को जहां कार्यवाही के लिए आयुक्त को रिमांडर लेटर भेजने की जरूरत है तो वहीं प्राचार्य के आहरण और संवितरण अधिकार तत्काल वापस लेने की भी आवश्यकता है, क्योंकि सूत्रों ने बताया कि प्राचार्य अपने इसी अधिकार का बेजा इस्तेमाल कर ठेकेदारों के पुराने बिल पास कर अपने बचने की जुगाड़ लगा रहे हैं।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button