Betul News: डान बास्को के पास से 32 अतिक्रमणकारियों को बेदखल करने की तैयारी

पीडब्ल्यूडी ने नोटिस जारी किए, अतिक्रमणकारियों ने हेमंत से लगाई गुहार

Betul News: बैतूल। सदर स्थित डान बास्को से करबला के बीच 25 वर्षों से अस्थाई दुकान और झोपड़ी बनाकर व्यवसाय-निवास करने वाले करीब 32 अतिक्रमणकारियों के लिए बुरी खबर है। नगरपालिका यहां से करबला तक सड़क निर्माण कर रही है। पीडब्ल्यूडी के आधिपत्य वाली इस जमीन पर वर्षों से अतिक्रमण करने वाले गरीब तबके के लोगों को हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी से पत्राचार किया था।

इसके बाद पीडब्ल्यूडी के एसडीओ ने 1 अगस्त को सभी 32 अतिक्रमण कारियों को रविवार शाम तक अपना अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी है। अतिक्रमण न हटाने पर 3 अगस्त को प्रशासन का संयुक्त दल बल पूर्वक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा। प्रशासन के इस नोटिस के बाद परेशान अतिक्रमणकारियों ने विधायक हेमंत खंडेलवाल की शरण ली है। हालांकि विधायक ने उन्हें क्या आश्वासन दिया है। यह स्पष्ट नहंी हो पाया है।

 जानकारी के मुताबिक पीडब्ल्यूडी की आधिपत्य वाली डान बास्को से करबला मार्ग वाली भूमि पर करीब 32 अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर रखा है। दोनों ओर अधिकांश लोगों ने दुकानें शुरू की है। कुछ झोपड़ियां भी पीडब्ल्यूडी की आधिपत्य वाली जमीन पर बन गई है।

हालांकि अब तक इन्हें हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन बताया जा रहा है कि नपा डान बास्को से करबला तक सड़क निर्माण कर रही है, इसलिए बाधा आने पर अतिक्रमकारियों को हटाने के लिए पत्राचार किया था। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ अखिलेश कवड़े ने सभी 32 अतिक्रमणकारियों को नामजद नोटिस जारी किए हैं।

इनसे 2 अगस्त की शाम तक स्वंय के व्यय पर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। 3 अगस्त को प्रशासन द्वारा बल पूर्वक अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। इसके लिए होने वाला व्यय भी अतिक्रमणकारियों से वसूलने के लिए नोटिस में उल्लेख किया गया है।

अतिक्रमणकारियों में हड़कंप, विधायक से मिले

इधर नोटिस मिलते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। सभी ने रविवार को बैतूल प्रवास पर आए विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर अपनी पीड़ा जाहिर की।

अतिक्रमण करने वाले सुनील मानकर, पंकज यादव, रवि मालवीय, सोनू सरले, गोलू पाटील, गोलू चौकीकर, राजू यादव, रमेश अमझरे, कंचन राठौर आदि ने बताया कि वे 25 वर्षों से यहां पर छोटी-मोटी दुकान लगाकर परिवार चला रहे हैं, लेकिन अतिक्रमण हटने के बाद उनकी रोजी रोटी पर संकट आ जाएगा। अतिक्रमणकारियों को विधायक ने उनसे चर्चा करने का आश्वासन दिया है।

हालांकि विधायक ने अधिकारियों से क्या चर्चा की है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इससे अतिक्रमणकारी भयभीत है। दूसरी तरफ प्रशासन ने सोमवार सुबह से अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू कर दी है।

इनका कहना….

नगरपालिका डान बास्को मार्ग से सड़क का निर्माण कर रही है। हमें पत्र मिला था, इसके बाद अतिक्रमणकारियों को पीडब्ल्यूडी की जमीन से अतिक्रमण हटाने नोटिस दिया है। सोमवार को अतिक्रमण न हटाने पर कार्रवाई की जाएगी। 

अखिलेश कवड़े, पीडब्ल्यूडी बैतूल 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button