वार्ड परिक्रमा : ट्रेचिंग ग्राउंड की बदबू से परेशान किदवई वार्ड के लोग, एकवर्ष बीता, लेकिन मूलभूत विकास वार्ड सर्वे से कोसों दूर
Ward Parikrama:Ward Parikrama: The people of Kidwai Ward are troubled by the stench of the trenching ground, one year has passed, but the basic development is far away from the ward survey. People of Kidwai Ward troubled by the stench of the trenching ground, one year passed, but basic development ward survey far away

वार्ड परिक्रमा : (बैतूल)। शहर का किदवई वार्ड कई समस्याओं से भरा है। एक वर्ष के भीतर पार्षद ने कोई कामकाज नहीं किया जिससे वार्डवासियों में आक्रोश भी देखने को मिला। वार्ड में सबसे ज्यादा परेशानी टे्रचिंग ग्राउंड की बनी है। बारिश के समय ट्रेचिंग ग्राउंड की बदबू से सबसे ज्यादा परेशान है। ट्रेचिंग ग्राउंड के कारण आसपास के रहवासियों के घरों में जहरीले कीड़े तक पहुंच जाते है।
पार्षद ने चुनाव के समय जो वायदा किया था उसे पूरा नहीं किया है। किदवई वार्ड में नाली और सडक़ की समस्या भी बनी है। कई जगह नालियों का निर्माण नहीं होने से पानी की निकासी नहीं होती। सडक़ें खस्ताहाल हो चुकी है, खराब सडक़ों के कारण आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किदवई वार्ड रानीपुर मार्ग पर कई जगह स्ट्रीट लाईट नहीं लगी है। रात के समय अंधेरा छाया रहता है। अंधेरा छाने के कारण हादसा होने का खतरा बना रहता है। वार्ड में रानीपुर मार्ग पर एक भी बे्रेकर नहीं लगाया है, जिसके कारण आए दिनों हादसे होते है। हादसे में कई लोगों की जान चुकी है।
नगरपालिका विकास कार्यो में कर रही भेदभाव: फरजाना
किदवई वार्ड की कांग्रेस पार्षद फरजाना शिराज खान ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्षद हूं। नगरपालिका वार्ड में विकास कार्यो को लेकर भेदभाव कर रही है। नगर पालिका के भेदभाव के चलते वार्ड में एक वर्ष के भीतर कोई भी कामकाज नहीं कर पाएं है। अभी हाल ही में 1 करोड़ 47 लाख रूपए के काम स्वीकृत हुए है। बारिश के बाद जल्द ही कार्य प्रारंभ कर दिए जाएंगे। नगरपालिका अध्यक्ष और अधिकारियों को कोई भी शिकायतें बताओ, कोई भी शिकायतों को नहीं सुनते है।
वार्ड में कोई कामकाज नहीं हुए: शैली
चुनाव के समय भाजपा प्रत्याशी रही शैली कमलेश चौहान ने बताया कि पिछले एक वर्ष के भीतर वार्ड में कोई कामकाज नहीं हुए है। सडक़ नाली की समस्या बनी है। वार्ड पार्षद को जब भी समस्या बताते है तो जवाब मिलता है कि नगरपालिका में अध्यक्ष भाजपा का है और मैं कांग्रेस पार्षद हूं। नगरपालिका से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है, जिसके कारण मैं काम नहीं कर पा रही हूं। कामकाज नहीं होने पर नगरपालिका ठीकरा फोड़ा जा रहा है।
वार्ड में नाली और सडक़ की समस्या बनी हुई है। ट्रेचिंग ग्राउंड के आसपास रहने वाले रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बदबू के कारण रहवासी सबसे ज्यादा परेशान है। हालांकि जब भी पार्षद को हम समस्या बताते है, पार्षद मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करने की कोशिश करती है।
राकेश मतलाने, वार्डवासी, किदवई वार्ड
- Also Read : Maruti Top Selling Car: मारुति की इस धांसू कार के आगे फेल है Creta, कम कीमत में मिल रहे तगड़े फीचर्स
नालियों की कई दिनों से सफाई नहीं हुई है। नालियां चोक पड़ी है, वार्ड से गुजरने वाली मुख्य सडक़ पर स्ट्रीट लाईट बंद पड़े है। आए दिनों सडक़ हादसे होते रहते है। अभी तक कई लोगों की हादसों में जान चुकी है। पिछले एक वर्ष के भीतर वार्ड में कोई कामकाज नहीं हुआ है। कई मूलभूत सुविधाओं के लिए वार्डवासी तरस रहे है।
शेख रहीम, वार्डवासी, किदवई वार्ड




