Police Suspension news :चोरी की गाड़ी लाने के झूठे आरोप लगाकर युवक को थाने में बेरहमी से पीटा, 25 हजार की मांग की, 5 हजार देने पर छोड़ा, एएसआई समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित
Police suspension news: Allegations on supporters of stolen vehicle, youth included in party, demand of 25 thousand, demand of 5 thousand, disclosure on release of 5 thousand, 4 associates included

Police Suspension news (बैतूल/सारणी)। सारणी में एक युवक के साथ मारपीट करने वाले एएसआई समेत प्रधान आरक्षक और दो आरक्षकों पर निलंबन की गाज गिर गई है। सारणी एसडीओपी ने इस मामले में जांच की थी। हालांकि जांच पूरी नहीं हुई है, लेकिन प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर चारों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने भी इस बात की पुष्टि की है।
सारणी निवासी युवक सलमान खान ने एसपी कार्यालय आकर पिछले दिनों शिकायत की थी कि उसके साथ यहां पदस्थ पुलिस कर्मचारियों ने मारपीट की है। शिकायत में युवक का आरोप था कि 25 जुलाई को मध्यरात्रि वह अपने एक दोस्त शिवम पांडे ने सूचना दी थी उसके साथ मुन्ना नाम का व्यक्ति मारपीट कर रहा है, उसे बचाने आ जाओ। युवक रात एक बजे जब घटना स्थल पहुंचा तो दोस्त शिवम ने उसे अपनी बाइक दे दी और कहा कि इसे जलाया जा रहा है, इसे घर लेकर चले जाओ। जब वह बाइक लेकर घर जाने लगा तो पुलिस के वाहन ने उसे रोक लिया।
- Also Read : Maruti Top Selling Car: मारुति की इस धांसू कार के आगे फेल है Creta, कम कीमत में मिल रहे तगड़े फीचर्स
उसे बेवजह थाने लाया गया और यहां लाकर एएसआई कमल सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक देवीलाल, आरक्षक नितिन ठाकुर, शंभू चौरे द्वारा मारपीट की गई है। युवक का आरोप है कि उस पर पुलिसकर्मियों ने आरोप लगाए कि गाड़ी चोर कर लाई जा रही है। उसके द्वारा सारी जानकारी दी गई, लेकिन नहीं माने। युवक ने एसपी को शिकायत में बताया था कि थाने के बाहर और अंदर भी चारों पुलिसकर्मी उसे पीटते रहे और 25 हजार की डिमांड की। उसके द्वारा परिजनों को फोन किया।
जब पांच हजार की राशि दी गई तब उसे छोड़ा गया। युवक ने एसपी से गुहार लगाई थी कि मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। युवक के आरोप की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल सारणी एसडीओपी रोशन कुमार जैन को जांच का जिम्मा सौंपा था।
- Also Read : Diputy Collector Nisha Bangre : निशा का दावा: आरएसएस-भाजपा के लोगों ने पार्टी में आने का निमंत्रण दिया
जांच पूरी होने के पहले ही हो गई कार्रवाई
जानकारी सामने आई है कि युवक सलमान खान के साथ सारणी में पदस्थ पुलिसकर्मियों द्वारा की गई मारपीट की जांच एसडीओपी सारणी जैन द्वारा की जा रही है। हालांकि जांच पूरी होने के पहले ही प्रथम दृष्टया चारों पुलिसकर्मियों की गलती सामने आई गई है। इसके बाद एसपी चौधरी ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए चारों को निलंबित कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई के बाद थाने-थाने में हड़कंप मचा हुआ है। उधर एसडीओपी सारणी भी शीघ्र ही जांच पूरी कर प्रतिवेदन एसपी को सौंपने वाले हैं।
पूर्व में भी सारणी थाना रडार पर रहा
यह पहला मौका नहीं जब सारणी थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों पर निलंबन की गाज गिरी है। इसके पहले भी अवैध गतिविधयों में लिप्त कई पुलिसकर्मियों को सस्पेंड होना पड़ा। सबसे चर्चित मामला खुलेआम सट्टा खिलाए जाने के बाद सारणी में एक उपनिरीक्षक समेत बीट प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मियों को निलंबित होना पड़ा। यह कार्रवाई सांझवीर टाईम्स और सांझवीर डॉट काम में खबर प्रकाशित होने के बाद नर्मदापुरम की तत्कालीन आईजी दीपिका सूरी ने कार्रवाई थी।
इनका कहना…
प्रारंभिक जांच के बाद युवक के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट की पुष्टि हुई है। इसी वजह एक एएसआई, प्रधान आरक्षक और दो आरक्षकों को निलंबित किया गया है।
सिद्धार्थ चौधरी, एसपी बैतूल।




