Betul News: Video : तेज बारिश से डैम हुए लबालब, पारसडोह, वर्धा, चन्दोरा डैम के गेट खोले

Betul News: Dams filled to the brim due to heavy rains, gates of Parasdoh, Wardha, Chandora dams opened

Betul News: मुलताई। बीते एक सप्ताह से तहसील क्षेत्र में जारी हल्की और तेज बारिश के साथ बुधवार दोपहर में नगर के साथ ग्रामीण अंचल में हुई मूसलाधार बारिश से तहसील क्षेत्र में स्थित डैम पानी से लबालब हो गए हैं।

पारसडोह,वर्धा,चन्दोरा और बुंडाला डैम को पानी की आवक देने वाले नदी नालों में पानी का बहाव बढ़ जाने से चारों डैम में पानी फुल टैंक लेबल तक संग्रहित हो गया है।

जल संसाधन संभाग के कार्यपालन यंत्री सीएल मरकाम ने बताया बुधवार को शाम 5 बजे पारसडोह डैम के कुल 6 गेट में से दो गेट खोले गए। डैम का फूल टैंक लेबल 639.10 मीटर है।वर्तमान में डैम में 639 .02 मीटर पानी संग्रहित है। वर्धा डैम के कुल 6 गेट में से 3 गेट बुधवार दोपहर 2 बजे के बाद आधा आधा मीटर खोले गए। डैम के 3 गेट से 93.15 क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड पानी छोड़ा जा रहा है। डैम का फूल टैंक लेबल 675.40 मीटर है।

वर्तमान में डैम में 672.20 मीटर तक जल संग्रहित है। श्रीमरकाम ने बताया बुधवार को चन्दोरा डैम के 8 गेट में से 4 गेट 30 सेंटीमीटर खोले गए हैं। डैम का फूल टैंक लेबल 685.95 मीटर है। वर्तमान में डैम में 685.66 मीटर तक जल संग्रहित है। वही बुंडाला डैम भी पर्याप्त जल संग्रहण होने से ओवरफ्लो हो गया है।

आकाशीय बिजली के कहर से दो भैंसों की मौत

बुधवार को क्षेत्र में तेज बारिश होने के साथ ग्राम चौथिया में आकाशीय बिजली का कहर बरपने से किसान गोलू पाठेकर की खेत में पेड़ के नीचे बंधी दो भैंसों की मौत हो गई। किसान ने गोलू ने बताया इस घटना में एक लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button