Maruti Top Selling Car: मारुति की इस धांसू कार के आगे फेल है Creta, कम कीमत में मिल रहे तगड़े फीचर्स

Maruti Top Selling Car: Creta is in front of this cool car of Maruti, strong features are available in low price

Maruti Top Selling Car: मारुति सुजुकी देश की बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक है । अगर हम इस कंपनी की कारों की बात करें तो इनमें मारुति सुजुकी स्विफ्ट, अर्टिगा, बलेनो, वैगनआर, ब्रीजा जैसी कारें आती है। वही कंपनी एक से एक टॉप मॉडल कार ऑटो इंडस्ट्रीज में पेश करती ही रहती है।

आज हम आपको मारुति सुजुकी की एक ऐसी कार के बारे में बताने जा रहे हैं जोकि कम कीमत में आपको तगड़े फीचर्स के साथ मिलेगी। हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी की बेहद ही सुंदर कार जिसका नाम है Maruti Suzuki Baleno. आपको बता दें कि टॉप सेलिंग कारों की बिक्री में बीते महीने कुछ उतार-चढ़ाव देखा गया है वही मारुति सुजुकी वैगनआर कार को ग्राहक जहां बहुत पसंद कर रहे थे अब वहां टॉप सेलिंग कारों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गई है। इस लिस्ट में क्रेटा और नेक्सॉन जैसी कारें भी पीछे हैं।

Maruti Suzuki कंपनी की प्रीमियम हैचबैक बलेनो मई 2023 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते महीने बलेनो की 18,700 यूनिट्स बिकीं। वहीं अप्रैल में बलेनो 16,180 यूनिट्स की सेल्स के साथ नंबर-3 पर थी। चलिए जानते हैं कि Maruti Suzuki Baleno के फीचर्स के बारे में…

Maruti Suzuki Baleno के फीचर्स

अगर हम Maruti Suzuki Baleno के फीचर्स की बात करें तो, मारुति बलेनो में वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आर्कामिस साउंड सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल शामिल हैं। इसमें ऑटो एसी, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और कीलेस एंट्री भी है।

सुरक्षा के लिहाज से 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), हिल-होल्ड असिस्ट, सभी यात्रियों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, आईएसओफिक्स एंकरेज, रियर पार्किंग सेंसर और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Maruti Suzuki Baleno का दमदार इंजन

Maruti Suzuki Baleno में आपको 1.2-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 90Bhp की पॉवर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बलेनो के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। कंपनी बलेनो को सीएनजी वर्जन में भी पेश कर रही है। सीएनजी वैरिएंट में 77.49Bhp की पॉवर और 98.5Nm का टॉर्क मिलता है।

Maruti Suzuki Baleno Price

इस कार की कीमत की बात करे तो मारुति बलेनो को चार वैरिएंट- सिग्मा, डेल्टा, जीटा और अल्फा में पेश किया गया है। इसकी कीमत 6.61 लाख रुपये से 9.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button