Betul Crime News: प्रमोशन- बड़े थाने की चाहत से बिगड़ी शहर की कानून व्यवस्था!

Betul Crime News: Promotion- The law and order situation of the city deteriorated due to the desire of a bigger police station!

न लूट और न दिनदहाड़े चोरियों का एक पखवाड़े में भी नहीं लगा सुराग, शहर के लोग कह रहे हम भगवान भरोसेेेे…

Betul Crime News:(बैतूल)। शहर की कानून व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है, अफसर हैं कि काम करना नहीं चाहते। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना आम बात हो चुकी है। यह हम नहीं बल्कि शहर की जनता खुद कह रही है। लोग कह रहे हैं कि हम भगवान भरोसे जीने के लिए मजबूर है। यह बात इसलिए कही जा रही, क्योंकि पूरे शहर में कानून व्यवस्था चौपट होकर चोरी, लूट आम बात हो गई है।श

हर के कोतवाली और गंज थाने की बात की जाए तो इन थानों की कोई खास उपलब्धि अब बीते जमाने की बात जैसी हो गई है। पुलिस के अंदर खाने से निकली खबरों पर यकीन किया जाए तो पूरा खेल अपनी रोटी सेंकने जैसा ही प्रतीत हो रहा है। विभागीय सूत्रों की माने तो इन थानों की उपलब्धियां इस लिए देखने को नहीं मिल रही कि एक थाने का टीआई आने वाले कुछ दिनों में अपने होने वाले प्रमोशन के इंतजार करने के चक्कर में हाथ पर हाथ धरे बैठे है, तो दूसरे थाने के इंचार्च की महत्वाकांक्षा इतनी उछाल पर है कि वह थाने को अपनी वर्किंग के काबिल नहीं समझ रहा, उन्हेंं बड़े थाने की दरकार है।

इन पुलिस अधिकारियों की अनदेखी का असर उदाहरण बनकर देखने में आ रहा है। दोनों थानों के अंतर्गत एक के बाद एक दिनदहाड़े चोरी की घटनाएं घटित हो गई, लेकिन इन चोरियों का आज तक खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि उंगलियों पर गिनी जाने वाली कुछ चोरियों का खुलासा जरूर पुलिस प्रेस विज्ञप्ति में देखने को मिला। पूर्व में जिले के सांसद, बैतूल विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष भी चोरियों और लूट की वारदातों पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। जनप्रतिनिधियों की नाराजगी के बावजूद चोरी, लूट का खुलासा न होना कोतवाली और गंज पुलिस की निष्क्रियता की ओर इशारा कर रहे हैं।

प्रकरण नम्बर 1

एसपी ऑफिस, कालेज रोड, 4 जगह टूटे ताले(Betul Crime News)

शहर में चोरों के हौसले इतने बुलन्द है कि उन्होंने पुलिस के सामने 25 दिसम्बर की रात एक साथ 4 जगहों के ताले तोडक़र चुनौती दे डाली। एसपी ऑफिस की बाउंड्रीवाल से लगे पान ठेले सहित जे एच कालेज के सामने 3 दुकानों के ताले टूट गए, लेकिन इन चोरियों का पर्दाफाश होना तो दूर गंज थाने की पुलिस चोरो का सुराग तक नहीं लगा पाई है। उल्टा पुलिस दूसरे मामलों में समय व्यर्थ कर रही है।

प्रकरण नम्बर 2

12 लाख की दो चोरियों का आज तक खुलासा नहीं(Betul Crime News)

23 नवम्बर की रात कोतवाली थाने से लगभग 200 मीटर की दूरी पर अज्ञात चोरों ने गोठी कॉलोनी में घर मे घुसकर नगदी और जेवर सहित लगभग 12 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया था, लेकिन इस बड़ी चोरी को लेकर पुलिस कितनी संजीदा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चोरी करने वाले अज्ञात चोर आज भी अज्ञात ही हैं। इसी तरह न्यू बारस्कर कालोनी निवासी शिक्षक अजय बारस्कर के आवास से दिन दहाड़े चोरों ने ताला और सेंट्रल लॉक तोडक़र 12 लाख की चोरी को अंजाम दे दिया। इस घटना को पांच दिन हो गए, लेकिन चोरों का पुलिस ने सुराग नहीं लगाया। अलबत्ता मामले में एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई।

प्रकरण नम्बर 3

स्कूटी सवार ने खींच ली महिला की चेन(Betul Crime News)

चोरी के बाद कोतवाली थाना क्षेत्र के नपा अध्यक्ष पार्वती बारस्कर के गृह वार्ड सदर में दिनदहाड़े एक स्कूटी सवार राह चलती महिला के गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो गया। पुलिस ने मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन नतीजा आज भी हमेशा की तरह सिफर ही है। कानून के हाथ अज्ञात स्कूटी सवार के गिरेबान तक नहीं पहुंच पाए हैं। इस वारदात को लगभग दो सप्ताह का समय बीत गया, लेकिन लुटेरों के बारे में पुलिस ने आज तक कोई जानकारी नहीं जुटाई।

प्रकरण नम्बर 4

गंज थाने के पास ज्यूस की दुकान में भी लगा दी सेंध(Betul Crime News)

नों थानों की पुलिस का खौफ अपराधियों में कितना है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित चौपाटी की एक जूस दुकान को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। 27-28 दिसम्बर की रातअज्ञात चोर ज्यूस की दुकान में घुसे और 2 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर काजू खाते बड़े आराम से निकल गए। पुलिस के सीसीटीवी कैमरे में दो नकाबपोश चोर दिखाई भी दिए, लेकिन आज भी यह पुलिस की पकड़ से दूर हैं । हालांकि पुलिस अधीक्षक द्वारा इन चोरियों के जल्द खुलासे की बात कही गई है, लेकिन मैदानी पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर अब जनता के बीच आक्रोश पनपता जा रहा है।

इनका कहना….

चोरियों के खुलासे के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिल रही। जल्द खुलासे करेंगे।

सिद्धार्थ चौधरी, एसपी बैतूल

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button