Betul News: 7 वाहनों पर 11 लाख 48 हजार 579 रुपए का जुर्माना

Betul News: Fine of Rs 11 lakh 48 thousand 579 on 7 vehicles

अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन सख्त

Betul News:(बैतूल)। जिले में अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के निर्देश पर लगातार कार्यवाहियां की जा रही हैं। खनिज विभाग के अफसरों द्वारा 14 दिसम्बर से अभी तक पकड़े आधा दर्जन वाहन मालिकों पर लाखों रुपए के जुर्माने कि कार्यवाहि की गई है।
जिला खनिज अधिकारी मनीष पालेवार के मुताबिक कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में गौण खनिज के अवैध परिवहन को गंभीरता से लिया गया है। लगभग 7 वाहनों पर जुर्माने की कार्यवाही की गई है।

इन वाहनों के मालिकों से जब खनिज संबंधित दस्तावेज जानकारी मांगी गई तो खनिज संबन्धित दस्तावेज उपलब्ध ना कराये जाने की स्थिति में इन सात वाहनों पर क्रमश: 2 लाख 96 हजार 575, 1 लाख 67 हजार 250, 1 लाख 48 हजार, 625, 30हजार 625, 2 लाख 68 हजार 124, 16 हजार 380, एवं 2 लाख 21 हजार सहित कुल 11 लाख 48 हजार 579 रुपये का जुर्माना प्रस्तावित किया है। इनमे से 5वाहन मालिकों से 7 लाख 62 हजार 799 रुपए की वसूली कर ली गई है। शेष 3 वाहनों के प्रकरण प्रचलित हैं। इनसे 3 लाख 85 हजार 780 रुपए की जल्द वसूली कर ली जाएगी।

श्री पालेवार ने बताया कि मंगलवार सुबह मोरखा आठनेर के पास मुरम से भरा डंपर भी जब्त किया गया है। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान ग्राम खैरवानी के पास रेत का भंडारण दिखाई देने पर इसकी माप-जोक कराई गई थी। कुल 150 घनमीटर रेत यहां से जब्त करने की कार्यवाही की गई है। फिलहाल यह रेत लावारिस हालात में मिली है, लेकिन यहां पर किसके द्वारा रेत का भंडारण किया था। इसका पता लगाकर संबन्धित पर कार्यवाही की जाएगी।

whatsapp

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button