Betul Collector Action : अवैध कालोनी पर कलेक्टर की कार्यवाही शुरू, टिकारी की ग्रीन स्टेट कालोनी पहुंचे, खामियां मिलने पर कॉलोनाइजर के खिलाफ एफआईआर के निर्देश
सांझवीर टाईम्स की खबर का बड़ा असर, अब हर सप्ताह 1-2 कालोनियों का होगा निरीक्षण

Betul Collector Action बैतूल। जिले में कॉलोनाइजरों नियम कायदे ताक पर रखकर कॉलोनी तो बना ली, लेकिन यहां के निवासियों को सुविधाएं देने के लिए लंबे समय से टालमटोल कर रह है। सांझवीर टाईम्स में अवैध कॉलोनी को लेकर सिलसिलिवर समाचार प्रकाशित करने के बाद कलक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बुधवार को अवैध कॉलोनितयों पर एक्शन शुरू कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक शहर के टिकारी के अंबेडकर वार्ड में ग्रीन स्टेट कॉलोनी भुजालिया घाट का कलेक्टर ने एसडीएम राजीव कहार, बैतूल नगर पालिका के सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया के अलावा राजस्व हमले के साथ निरीक्षण किया।

जानकारी मिली है कि इस संबंध में ग्रीन स्टेट कॉलोनी के लोगों ने पिछले दिनों कलेक्टर को शिकायत की थी। यहां के लोगों का कहना था कि कॉलोनी आंजनेय डेवलपर और मारुति बिल्डर द्वारा निर्मित की गई है। इसका रेरा में रजिस्ट्रेशन है, लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं का बहुत अभाव है। कॉलोनाइजर द्वारा 40 परिवार के लोगों को सुविधा नहीं दी गई है। कॉलोनी में पानी की टंकी का निर्माण कई माह से अधूरा पड़ा है। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
कॉलोनाइजर ने मोटी रकम लेने के बावजूद कालोनी में सड़क तक का निर्माण नहीं किया, कॉलोनी को कैंपस से कवर्ड नहीं करने के कारण चोरी और आवारा पशुओं से हमेशा असुरक्षित महसूस करते हैं। कॉलोनी के लोगों ने यह भी बताया था कि यहां कम्युनिटी हॉल और गार्डन नहीं बनने के कारण जगह-जगह गाजर घास से बारिश में सांप और बिच्छू का भय बना रहता है।
कालोनी के लोगों के मुताबिक इसके पहले भी कई बार आवेदन दिए गए, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। कलेक्टर कॉलोनी वासियों को भरोसा दिलाया था कि वे कार्रवाई करेंगे। इसके बाद सांझवीर टाईम्स की खबर और सुझाव पर कॉलोनी को लेकर कलेक्टर का ध्यान आकर्षित किया तो वह बुधवार अमले के साथ कॉलोनी में जा पहुंचे। आंखों से नजारा देखने पर उन्होने जमकर नाराजगी जताई।
सीएमओ को दिए एफआईआर के निर्देश
कलेक्टर सूर्यवंशी अधिकारियों के साथ ग्रीन स्टेट कॉलोनी का बारीकी से निरीक्षण कर लोगों से चर्चा की। लोगों ने बताया कि यहां सुविधा नहीं है।
कलेक्टर ने भी माना है कि कॉलोनाइजर ने लोगों को सुविधा उपलब्ध नहीं कराई। उसके बाद उन्होंने मौके पर मौजूद नगर पालिका कम ओमपाल सिंह भदोरिया से कॉलोनाइजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा है।
बताया जाता है कि शीघ्र कोतवाली थाने में आवेदन दिया जा रहा है। कल तक कॉलोनाइजर पर एफआईआर होने की संभावना जताई जा रही है। कलेक्टर के कॉलोनाइजरों पर सख्त रुख के बाद एक बार फिर अवैध कॉलोनी बनाने वालों में हड़कंप मचा है। इधर कलेक्टर ने सांझवीर टाईम्स को बताया कि अब हर सप्ताह 1ज़2 कालोनियों का निरीक्षण कर कार्यवाही तय की जाएगी।
इनका कहना…..
कलेक्टर साहब के साथ राजस्व और नगरपालिका के अमले ने ग्रीन स्टेट कालोनी का निरीक्षण किया है। यहां लोगों को सुविधाएं नहीं दी गई है, इसलिए साहब के निर्देश पर एफआईआर के लिए कोतवाली में आवेदन दिया जा रहा है।
ओमपाल सिंह भदौरिया, सीएमओ, नपा बैतूल




