Betul News: गलत जगह बाइक खड़ा करने से रोका तो जिला अस्पताल में स्टैंड के कर्मचारी को युवती और 2 युवकों ने बुरी तरह पीटा

Betul News: When stopped from parking the bike at the wrong place, the employee of the stand in the district hospital was beaten badly by a girl and two youths.

बैतूल के कोतवाली में मामला दर्ज, घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती

Betul News: बैतूल। जिला अस्पताल परिसर के वाहन स्टैंड पर मंगलवार शाम विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। दरअसल 1 बाइक से आये 2 युवक और 1 युवती ने वाहन स्टैंड की जगह बाइक और कहीं खड़ी कर दी थी। जब स्टैंड पर मौजूद कर्मचारी ने वाहन ठीक से लगाने का था।बस इसी बात से नाराज होकर पहले युवती ने वाहन सस्टैंड के कर्मचारी को पीटना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में युवती के 2 साथी भी आ गए, उन्होंने भी कर्मचारी पर खूब लात, घूंसे बरसाए। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बाद में आए कुछ अन्य युवकों ने भी वाहन स्टैंड के कर्मचारी को पंच और कड़े से बेरहमी से पीटा।

इस हमले में कर्मचारी के चेहरे पर चोट के कई निशान भी दिखाई दे रहे हैं। कर्मचारी ने इस बारे में पहले अस्पताल चौकी, फिर कोतवाली थाने में शिकायत की है। पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर मारपीट करने वाले युवक- युवतियों पर मामला दर्ज कर लिया है। घायल कर्मचारी आयुष अहाँके को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया हैं।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button