Betul Nagar Palika Rating: बैतूल नगरपालिका ने थ्री स्टार के लिए दिया था आवेदन, तमाम प्रयासों के बाद मिल सका वन स्टार; कहीं स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछड़ न जाए नगरपालिका
Betul Nagar Palika Rating: Betul Municipality had applied for three stars, after all efforts could get one star; The municipality should not lag behind in cleanliness survey.

Betul Nagar Palika Rating: बैतूल। स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम के पहले बैतूल नगरपालिका को बड़ा झटका लगा है । स्वच्छ सर्वेक्षण दअरसल 2023 में थ्री स्टार रेटिंग के लिए बैतूल नगरपालिका ने आवेदन किया था, लेकिन नगरपालिका को सिर्फ एक स्टार ही मिल सका।

Betul Nagar Palika Rating : रेटिंग में नगरपालिका के पिछडऩे का कारण निर्धारित मापदंडों को पूरा नहीं किया जाना है। थ्री स्टार रेटिंग के लिए कुल 800 अंक निर्धारित किए गए थे, लेकिन इसमें से बैतूल नगरपालिका को कितने अंक मिले हैं यह अभी पता नहीं चल सका है। स्टार रेटिंग में पिछडऩे के कारण स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिग में भी इसका असर देखने को मिल सकता है, क्योंकि सर्वेक्षण में अतिरिक्त अंक जुड़ते हैं। वहीं आठनेर, बैतूलबाजार, सारणी, आमला, भैंसदेही निकायों ने थ्री स्टार के लिए आवेदन किया था, जिन्हें भी एक स्टार जारी किया है।
स्व्च्छता सर्वेक्षण के परिणामों पर असर – Betul Nagar Palika Rating
ओडीएफ डबल प्लस के लिए बैतूल नगरपालिका का रि सर्टिफिकेशन पुन: कर दिया गया है। कहीं न कहीं ये चूक नगरपालिका को स्व्च्छता सर्वेक्षण के परिणामों पर असर कर सकती है।





