Betul News : ढाबा संचालकों की पिटाई में एक युवक को पैरालिसिस अटैक
Betul News: A young man got paralysis attack after being beaten by Dhaba operators.

नागपुर में इलाज जारी, पुलिस ने अब तक नहीं बढ़ाई धारा
Betul News : (बैतूल)। घटना कितनी भी गम्भीर हो जाए, पुलिस इसे कितने हल्के में लेती है। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि चिचोली क्षेत्र में शराब के विवाद में दो भाइयों को जानवरों की तरह सरेआम पीटा गया, लेकिन पुलिस इसे गम्भीर घटना मानने को तैयार नहीं है। घटना के बाद दोनों भाई जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक इसे धारा 307 का मामला नहीं माना है। इधर जानकारी मिली है कि शराब की ठेकेदारी में वर्षों से शामिल किसी ठेकेदार का नाम भी एफआईआर में शामिल किया गया है।
मेडिकल रिपोर्ट में एक भाई लकवा ग्रस्त (Betul News)
वायरल वीडियो में स्पस्ट देखा जा सकता है कि दोनों भाई उमाकान्त और रविकांत को किस बेरहमी से पीटा गया है। जिसने भी यह वीडियो देख उसका दिल दहल कर रह गया। नागपुर के अस्पताल में भर्ती दोनों भाइयों की मेडिकल रिपोर्ट भी सामने आई है। जिसमे दोनों भाइयों के पूरे शरीर पर गम्भीर चोटों के निशान हैं। रिपोर्ट के मुताबिक रविकान्त के सिर में खून का थक्का जमने से लकवा ग्रस्त हो चुका है, उसकी हालत गम्भीर है। वहीं उमाकान्त की हालत स्थिर बताई जा रही है।

इधर पुलिस का इतना होने के बावजूद घटना में धारा 307 ना लगाना कई सवाल भी खड़े कर रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है की गम्भीर घायल हो चुके दोनों भाइयों के ब्यान लेने के लिए पुलिस पार्टी नागपुर भेजी जा रही है जिसके बाद धाराओं में इजाफा होने की संभावना है। घटना में शामिल कुछ आरोपी मुरैना जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने अभी तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर अपनी अभिरक्षा में रखा है। पीड़ितों के बयान के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। (Betul News)
इनका कहना….
पीड़ितों के बयान के लिए पार्टी भेजी जा रही है। हिरासत में लिए गए आरोपी पुलिस अभिरक्षा में है। बयान के बाद धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। जल्द ही आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गोपाल घासले, टीआई चिचोली




