Betul Hospital News: जिला अस्पताल की महिला डॉक्टर रिटायर्ड, 3 डॉक्टर पीजी करने गए
Betul Hospital News: Female doctor of district hospital retired, 3 doctors went to do PG

डॉक्टरों की कमी से लगातार बिगड़ रहे हालात, नए डाक्टर नहीं आए तो मरीजों की बढ़ेगी परेशानी
Betul Hospital News: बैतूल। जिला अस्पताल से डॉक्टर कम होते जा रहे है। नए डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। डॉक्टरों की कमी के कारण अस्पताल की व्यवस्थाएं बिगड़ते जा रही है। कार्यरत डॉक्टरों और अन्य स्टॉफ को दोहरी जिम्मेदारियां निभानी पड़ रही है। हाल ही में एक महिला डॉक्टर सेवानिवृत्त हुई है। अस्पताल में सेवा दे रहे तीन डॉक्टर पीजी करने चले गए। अस्पताल में एकाएक 4 डॉक्टरों की कमी हो गई है। कम स्टॉफ में व्यवस्था बनाना बड़ा मुश्किल सा हो गया है।
पिछले कुछ महीनों से जिला अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या कम होते जा रही है नवम्बर में सिविल सर्जन डॉ. अशोक बारंगा, पैथोलॉजिस्ट डब्ल्यूए नागले सेवानिवृत्त हुए। अभी इन डॉक्टरों के बाद 31 जनवरी को महिला डॉ. आर. गोहिया सेवानिवृत्त हो गई। डॉक्टरों के स्थान पर नए डॉक्टरों की कोई नियुक्ति नहीं हुई है। अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या कम होने से व्यवस्था बनाना मुश्किल हो गया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग को डॉक्टरों की कमी और नये डॉक्टरों की नियुक्ति पत्राचार किया जा रहा है, लेकिन नए डॉक्टरों की आमद नहीं हो सकी।
3 डॉक्टर गए पीजी करने
जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में सेवा दे रहे 3 डॉक्टर पीजी करने के लिए चले गए है। अस्पताल में डॉक्टरों की फिर कमी हो गई। जानकारी के मुताबिक डॉ. स्वाति मिश्रा, डॉ. आतिश घोनाड़े, गोकुल पाटीदार का पीजी में चयन होने से वह पीजी करने चले गए। डॉक्टरों की कमी के कारण अस्पताल की व्यवस्था को संभालना बड़ा मुश्किल सा हो गया है। अभी कहीं महीने बीत गये है अस्पताल को नए डॉक्टर नहीं मिल पाये है। डॉक्टरों की कमी के कारण अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है।
इनका कहना
अस्पताल में डॉक्टर कम होते जा रहे हैं, जिससे व्यवस्था बनाना बड़ा मुश्किल सा होते जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग को पत्राचार के बावजूद नए डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं सकी है।
डॉ. रानू वर्मा आरएमओ, जिला अस्पताल, बैतूल