Betul Crime News: शिक्षक दंपति स्कूल गए थे, चोरों ने दिनदहाड़े लगाई सेंध

कोतवाली क्षेत्र में एक और चोरी, सोने के 12 लाख के आभूषणों पर हाथ साफ, बढ़ रहा आक्रोश

Betul Crime News:(बैतूल)। शहर में चोरों के हौसले कितने बुलंद है। यह बात तो किसी से छिपी नहीं है, लेकिन अब दिनदहाड़े चोरी कर चोरों ने पुलिस को सीधेतौर पर चैलेंज कर दिया है। शहर के महावीर वार्ड स्थित बारस्कर कालोनी में एक शिक्षक दंपति के यहां चोरों ने शातिराना तरीके से ताला तोड़कर करीब 12 लाख के सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर डाला। जब शिक्षक दंपति की पुत्री स्कूल से वापस लौटी तो उसके हाथ-पैर फूल गए। माता-पिता को सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे। शाम को पुलिस मौके पर पहुंची है। एफएसएल टीम ने भी बारिकीय से जांच की, लेकिन अभी कोई सुराग नहीं मिले हैं। घटना के 24 घंटे बाद पुलिस ने एफआईआर नहीं लिखी है। केवल आवेदन भर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना को परिजन भी अंजाम दे सकते हैं, फिलहाल रिपोर्ट नहीं लिख रहे।
न्यू बारस्कर कालोनी में निवासरात शिक्षक अजय गावंडे कुछ वर्ष पहले ही नया मकान में शिफ्ट हुए हैं। उनकी पत्नी संगीता गावंडे भी हमलापुर में शिक्षक है। हर दिन की तरह शिखक दंपति क्रमश: सांईखेड़ा और हमलापुर में ड्यूटी के लिए चले गए। आरडी स्कूल में 9वीं कक्षा मेंं अध्यनरत उनकी एकमात्र पुत्री स्कूल चली गई थी। वह दोपहर 3 बजे स्कूल की छुट्टी होने पर वापस लौटी तो हतप्रद रह गई। दरअसल घर के मुख्य गेट का ताला टूटा था। उसे असहज हुआ तो मुख्य दरवाजे पर पहुंची तो यहां पर भी दरवाजा खुला मिला। शिक्षक दंपति की पुत्री ने सोचा की माता-पिता में से कोई आ गया है, लेकिन जब उसने अंदर जाकर देखा तो आंख फटी रह गई, क्योंकि आलमारी का कुछ सामान बिखरा पड़ा था। उसे समझते देर नहीं लगी की घर में चोरी गई। उसने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी।
शातिराना अंदाज में चोरी को अंजाम
बारस्कर कालोनी में गावंडे दंपति के यहां चोरों ने काफी शातिराना अंदाज में चोरी को अंजाम दिया। अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों को यह बात पता था कि पूरा घर दोपहर में घर में नहीं रहता है। इसका फायदा उठाकर लोहे के गेट पर लगे ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। सुबह 11 बजे से 3 बजे के बीच हुई चोरी में चोरों ने घर के मुख्य द्वार के सेंट्रल लॉक को भी बड़ी आसानी से तोड़ दिया। इसके बाद घर में एक आलमारी के लॉक को भी बिना शोर-शराबे के आसानी से तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।
सोने-चांदी के सभी सामान पर हाथ साफ(Betul Crime News)

शिक्षक दंपति जब घर वापस लौटे तो आलमारी से बड़ा मंगल सूत्र, एक सोने नैकलेस, कान के सुई धागा, दो जोड़ झुमकी, दो जेंड्स अंगूठी, दो चैन, एक छोटा मंगलसूत्र, दो बच्चों की अंगूठी, बच्चों के सोने के 12 लॉकेट, चांदी के कंगन की 12 जोड़ी, दो लेडिस अंगूठी, दो बड़ी चांदी की पायल, दो कंगन पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामानों की कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई जा रही है। शिक्षक दंपति के आवास से चोरों ने चांदी के कुछ सिक्के एवं चांदी के अन्य आभूषण छोड़कर गए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों को सारी जानकारी है। घटना के बाद डायल-100 और शाम को एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है। दंपति ने आवेदन दिया है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक चोरों पर एफआईआर नहीं की गई।
बैतूलबाजार में भी दिनदहाड़े चोरी(Betul Crime News)
इधर बैतूलबाजार क्षेत्र के बडोरा में भी गुरुवार को दिनदहाड़े एक आवास का ताला तोड़कर चोरी की घटना की अंजाम दिया है। चोरों ने यहां से मंगलसूत्र के मोती ले गए, सोने की लौंग समेत पर अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार तक बैतूलबाजार टीआई को हमेशा की तरह इस बार भी जानकारी नहीं थी कि चोरी किसके यहां पर हुई। वे खुद मान रही है कि क्षेत्र में चोरियां हो रही है, लेकिन मीडिया को जानकारी देने में उनको हमेशा परहेज रहती है।
इनका कहना… (Betul Crime News)
बैतूल की बारस्कर कालोनी में चोरी हुई है, जिस तरह गेट के ताले खोले गए, इससे कोई करीबी की ओर शक की सुई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट करने के निर्देश देंगे।
कमला जोशी, एएसपी बैतूल।





