Automatic Testing Center in Betul: कमर्शियल वाहनों की फिटनेस पर मंडरा रहा संकट, एटीएस शुरू नहीं हुआ तो नर्मदापुरम के काटने पड़ेंगे चक्कर

बैतूल में ऑटोमैटिक टेस्टिंग सेंटर तैयार, खामियों के चलते नहीं मिली हरी झंडी

Automatic Testing Center in Betul : बैतूल। जिले में कमर्शियल वाहनों की फिटनेस सुविधा पर कभी भी संकट खड़ा हो सकता है। केंद्र सरकार के नियम के तहत कमर्शियल वाहनों की फिटनेस ऑटोमैटिक टेस्टिंग सेंटर से कराने की व्यवस्था लागू की जा रही है। ऐसे में यदि बैतूल में एटीएस शुरू होने से पहले नर्मदापुरम में सेंटर शुरू हो जाता है तो जिले के वाहन मालिकों को फिटनेस के लिए करीब 100 किमी दूर नर्मदापुरम जाना पड़ सकता है। खासकर ऑटो चालकों के लिए यह व्यवस्था परेशानी और अतिरिक्त खर्च का कारण बन सकती है।

केंद्र सरकार ने कमर्शियल वाहनों की फिटनेस जांच के लिए ऑटोमैटिक टेस्टिंग सेंटर की व्यवस्था लागू की है। इसके तहत जिन क्षेत्रों में एटीएस शुरू हो चुके हैं, उनके निर्धारित दायरे में आने वाले परिवहन कार्यालयों में कमर्शियल वाहनों की नियमित फिटनेस सुविधा बंद की जा रही है। प्रदेश के कई जिलों में यह व्यवस्था लागू भी हो चुकी है।

फिलहाल नर्मदापुरम में एटीएस शुरू नहीं होने के कारण बैतूल आरटीओ में कमर्शियल वाहनों की फिटनेस सुविधा जारी है, लेकिन नर्मदापुरम में ्रञ्जस् शुरू होते ही बैतूल में इसका असर पड़ सकता है। ऐसे में वाहन मालिकों को फिटनेस के लिए बाहर जाना पड़ेगा। फिटनेस शुल्क के अलावा आने-जाने में होने वाला खर्च भी वाहन मालिकों पर अतिरिक्त बोझ बनेगा।

बैतूल में तैयार है एटीएस हरी झंडी का इंतजार

बैतूल में आरटीओ कार्यालय से करीब दो किमी दूर आठवां मिल के पास ऑटोमैटिक टेस्टिंग सेंटर बनाया गया है। सेंटर के निर्माण का काम पूरा होने की बात कही जा रही है, लेकिन कुछ तकनीकी खामियों के चलते परिवहन विभाग से अभी इसे शुरू करने की अनुमति नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष के परिवार से जुड़े लोगों ने ्रञ्जस् संचालन में रुचि दिखाई थी। विभागीय स्तर पर सेंटर की जांच और अनुमति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इसका संचालन शुरू हो सकेगा। जिले में एक से अधिक ्रञ्जस् शुरू होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा रहा है।

ऑटो चालकों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

कमर्शियल वाहनों में बस, ट्रक और अन्य मालवाहक वाहनों के साथ सवारी ऑटो भी शामिल हैं। ऐसे में रोज ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले चालकों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। यदि नर्मदापुरम में ्रञ्जस् शुरू हो गया और बैतूल की फिटनेस सुविधा बंद हुई तो ऑटो चालकों को भी फिटनेस के लिए अपना वाहन लेकर नर्मदापुरम जाना पड़ेगा।

इसमें फिटनेस शुल्क के अलावा ईंधन, समय और वाहन को लेकर आने-जाने का खर्च अलग से लगेगा। ऑटो चालकों का कहना है कि छोटी आय वाले वाहन मालिकों के लिए यह अतिरिक्त खर्च भारी पड़ सकता है।

एजेंटों के कारोबार पर भी पड़ेगा असर

वर्तमान में कमर्शियल वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया में वाहन मालिकों की मदद करने वाले एजेंट भी जुड़े हुए हैं। यदि बैतूल में फिटनेस सुविधा बंद होकर दूसरे जिले में चली जाती है तो स्थानीय एजेंटों के काम पर भी इसका असर पड़ सकता है। वाहन मालिकों को फिटनेस के लिए दूसरे जिले में जाना पड़ेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर होने वाला कारोबार प्रभावित होगा।

एटीएस को लेकर अधिकारी-कांग्रेस नेता में तकरार!

एटीएस शुरू करने को लेकर विभाग और एक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बीच मतभेद की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता की ओर स एटीएस शुरू कराने को लेकर आरटीओ पर दबाव बनाया गया था। इसके बाद आरटीओ की ओर से परिवहन आयुक्त को सेंटर को लेकर नकारात्मक रिपोर्ट भेजे जाने की बात सामने आई।

सूत्रों के अनुसार मामले को लेकर कांग्रेस नेता और परिवहन आयुक्त के बीच भी बातचीत के दौरान मतभेद हुए। इसके बाद परिवहन आयुक्त के निर्देश पर आरटीओ की ओर से एटीएस शुरू करने के मामले में हाईकोर्ट जबलपुर से स्टे लेने की चर्चा है। स्टे के बाद फिलहाल एटीएस शुरू करने का मामला ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। हालांकि, स्टे और विभागीय प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आने के कारण इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए कृपया इस लिंक पर क्लिक करें

👇https://chat.whatsapp.com/KWRuTRhIWoXDiwhdwiCm29?mode=gi_t

बैतूल जिले की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending और Viral खबरों के लिए जुड़े रहे snewstimes.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें snewstimes.com

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button