Betul Election : आज लोकसभा चुनाव हुए तो भाजपा को मिलेगी महज 1.13 लाख वोटों से जीत

Betul Election: If Lok Sabha elections are held today, BJP will win by only 1.13 lakh votes.

विधानसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्र से भाजपा 6-2 से जीती, लेकिन वोट बैंक में आई कमी

Betul Election : (बैतूल)। लोकसभा चुनाव को भले ही चार माह का समय शेष है, लेकिन आज की तिथि यदि चुनाव की घोषणा होती है तो भाजपा बैतूल-हरदा-हरसूद सीट से अच्छे वोटे से जीत रही, लेकिन गत लोकसभा चुनाव की अपेक्षा परिणाम उसके अनुरूप नहीं आएंगे। यह बात हम नहीं बल्कि विधानसभा चुनाव में 8 सीटों के परिणाम कह रहे हैं। सांझवीर टाईम्स ने हर विधानसभा के परिणामों का विश्लेषण किया तो भाजपा की आज की तिथि में 1 लाख 13 हजार वोटों से जीत हासिल कर सकती है। बीते चुनाव में भाजपा की जीत 3 लाख 60 हजार से अधिक मतों से हुई थी, लेकिन इस बार यह आंकड़ा सिमट कर काफी कम हो रहा है। यह भाजपा के लिए चिंता का विषय हो सकता है।

गत लोकसभा चुनाव में भाजपा के दुर्गादास उइके ने इतिहास रचते हुए कांग्रेस के रामू टेकाम को 3 लाख 60 हजार 241 रिकार्ड वोटों से पराजित किया था। लोकसभा के इतिहास में यह अब तक की सबसे अधिक जीत मानी जा रही है। भले ही मोदी लहर के कारण यह जीत का आंकड़ा बड़ा हो, लेकिन उस समय भाजपा के 8 में से 4 विधायक मौजूद थे। इतने ही विधायक कांग्रेस के भी थे, लेकिन बीते चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके को हर विधानसभा से रिकार्ड तोड़ वोट मिले थे। यही वजह है कि उनकी जीत के साथ रिकार्ड टूट गए। एमपी में उनकी जीत टाप-10 में भी शामिल हुई थी।

विधानसभा चुनाव में 6 विधायक जीते (Betul Election)

सांझवीर टाईम्स की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि 3 दिसंबर विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा का 8 में से 6 सीटों पर कब्जा हुआ है। इनमें बैतूल से हेमंत खंडेलवाल, आमला से डॉ योगेश पंडाग्रे, घोड़ाडोंगरी से गंगा उइके, भैंसदेही से महेंद्र सिंह चौहान और मुलताई से चंद्रशेखर देशमुख और हरसूद से विजय शाह ने जीत हासिल की है। कांग्रेस से केवल हरदा से आरके दोगने और टिमरनी से अभिजीत शाह ने जीत हासिल की है। भाजपा के जीत के मायने इसलिए अधिक निकल रहे हैं, क्योंकि बैतूल जिले की पांचों सीटों पर फतह हासिल की है। इस लिहाज से भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 6-2 से बाजी मारी है, लेकिन गत चुनाव की अपेक्षा अपने परंपरागत वोट बैंक कायम नहीं रख पाई है। बीते चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डीडी उइके को 8 लाख 11 हजार 248 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम को 4 लाख 51 हजार 7 वोट मिले थे। उइके ने टेकाम को रिकार्ड 3 लाख 60 हजार 241 वोटों से पराजित किया था।

हार-जीत का अंतर हो सकता है कम

यदि आज की तिथि में लोकसभा चुनाव होते हैं तो भाजपा की जीत विधानसभा चुनाव परिणाम के लिहाज से शत प्रतिशत तय मानी जा सकती है। हमने आठों विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा को मिले वोटों के आधार पर जीत-हार का अंतर निकाला है। इस लिहाज से भाजपा को विधानसभा चुनाव में 8 सीटों पर 779490 वोट मिले हैं। कांग्रेस को सभी 8 सीटों पर 66637 वोट मिले हैं। यदि इसे घटाया जाए तो भाजपा 8 विस सीटों पर करीब 1,13112 वोट से जीत हासिल कर सकती है।

पिछली चार साल में बढ़े 1 लाख से अधिक मतदाता

वर्ष 2019 मेें हुए लोकसभा चुनाव में बैतूल-हरदा-हरसूद संसदीय क्षेत्र में कुल 17 लाख 37 हजार मतदाता थे। बीते 4 साल में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 18 लाख 42 हजार 776 पर पहुंच गई है। यानी विधानसभा चुनाव में कुल 1 लाख 5339 नए मतदाता 8 विधानसभा में जुड़े हैं। यानी इस बार लोकसभा चुनाव में नए मतदाता भी जीत-हार के अंतर को घटा-बढ़ा सकते हैं। चुनावी विश्लेषकों का मानना है कि यदि मोदी लहर चलती है तो नए वोटरों का रूझान भाजपा की ओर जाने पर भाजपा की जीत का अंतर और अधिक बढ़ जाएगा।

कांग्रेस ने हारकर भी लिए 2 लाख से अधिक वोट

भले ही प्रदेश में कांग्रेस विधानसभा चुनाव में 65 सीटों पर सिमट कर रह गई। बैतूल की बात करें तो यहां लोकसभा चुनाव की 8 में से 6 सीटों पर पराजित हुई है। इसके बावजूद बीते लोकसभा की अपेक्षा वोट प्रतिशत बढ़ा है। पार्टी के केवल दो ही विधायक जीत हासिल करने में कामयाब हो सके। इसके बावजूद कांग्रेस के आठों विधानसभा में 666378 वोट हासिल करने में कामयाब रही है। आंकलन के मुताबिक कांग्रेस ने पिछले लोकसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार 2 लाख 15371 वोट अधिक हासिल किए हैं। यह उसके लिए राहत की बात कही जा सकती है। यानी लोकसभा चुनाव आज होते हैं तो पार्टी भाजपा को टक्कर देने में कामयाब हो सकती है।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button