बैतूल वार्ड परिक्रमा: शहर का एक नंबर वार्ड समस्याओं में सबसे फिसड्डी, पार्षद ने विजयी होने पर किए अधिकांश वादे एक वर्ष में भी पूरे नहीं, लोगों की बढ़ी नाराजगी

Betul Ward Parikrama: City's number one ward is the most lax in problems, most of the promises made by the councilor after winning are not fulfilled even in a year, people's displeasure increased

Betul News: (बैतूल)। सुभाष वार्ड को एक नंबर वार्ड का दर्जा मिला है, लेकिन समस्याओं के निराकरण की बात करें तो यह वार्ड सबसे फिसड्डी कहा जा सकता है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित इस वार्ड में बीते वर्ष हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी किरण खातरकर को लोगों ने मौका दिया था। उम्मीदवार रहते उन्होंने वादा किया था कि उन्हें जनता जीत दिलाती है तो पक्की सडक़ और नालियों का निर्माण प्राथमिकता से किया जाएगा। श्मशान घाट का निर्माण भी होगा, लोगों को वार्ड स्ट्रीट लाईट की समस्या से निजात मिलेगी, लेकिन इन एक वर्षो में 90 प्रतिशत काम अधूरे है। यदि पार्षद का एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड देखे तो जनता के हिसाब से फिसड्डी कहा जा सकता है। वार्ड के लोग भी पार्षद के कार्यकाल को लेकर खुश नहीं है।

आज भी नाली सडक़ की समस्या यथावत

सुभाष वार्ड में नाली और सडक़ों की सबसे बड़ी समस्या बनी है। चुनाव के समय पार्षद प्रत्याशियों ने वार्ड में विकास कार्य किए जाने के तमाम दावे किए थे। नगरपालिका पार्षद चुनाव को एक वर्ष पूरा हो चुका है। वार्डो में कोई विकास कार्य नहीं हो पाया है। सबसे ज्यादा नाली और सडक़ों की समस्या बनी है। नालियां नहीं बनने से घरों में पानी घुस जाता है। सडक़ों पर जलभराव की स्थिति निर्मित होती है। सडक़ें नहीं बनने से आवाजाही में परेशानी होती है, वार्ड में साफ सफाई नहीं होने से सांप, बिच्छु निकलते है।

पार्षद बोली- काम के लिए लगे है टेण्डर

सुभाष वार्ड की भाजपा पार्षद किरण चंदू खातरकर ने बताया कि उन्होंने अपने वार्ड में तीन सडक़ें और दो नालियों का निर्माण किया है। वार्ड में और सडक़ और नालियों के निर्माण को लेकर टेण्डर लगे है, अभी तक ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया है। वार्ड की जनता से जो वादा किया था उसे पूरा करने का प्रयास कर रही हूं।

वार्ड में समस्याओं का लगा अंबार-चौरासे

नगरपालिका पार्षद चुनाव के मैदान में उतरी कांग्रेस प्रत्याशी संगीता चौरासे ने बताया कि वार्ड में एक वर्ष के भीतर कोई कामकाज नहीं हुआ है। न तो सडक़ें बन पाई और न ही नालियों का निर्माण हुआ है। साफ-सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहते है। पार्षद ने चुनाव के समय जो वादे किए थे उसे पूरा नहीं किया है।

वार्डवासियों का कहना…

नालियां नहीं बनी है, सडक़ों पर पानी आने से जल भराव की स्थिति निर्मित हो जाती है। कई वर्षा से सडक़ें नहीं बनी। आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नाले के निर्माण के लिए कई वर्षो से नगरपालिका में शिकायत की जा रही है, लेकिन नाले का निर्माण नहीं हो पाया है।
गुलाबराव पाटिल, वार्डवासी, सुभाषवार्ड

हमलापुर चौक के पास सडक़ किनारे नालियों का निर्माण नहीं होने के कारण बारिश के समय सडक़ों से लबालब पानी बहते रहता है। पानी की निकासी के लिए सीमेंट के पोल डालने के लिए नगरपालिका से कई बार शिकायतें की, लेकिन कोई निराकरण नहीं हुआ।

विकास सिंह यादव, वार्डवासी, सुभाषवार्ड

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button