Betul News : ड्रेनेज खुदाई में फंसी कोठीबाजार की सैकड़ों जिंदगी

व्यापारियों-रहवासियों पर रोजाना 150 रुपए तक का अतिरिक्त बोझ

Betul News : बैतूल। कोठीबाजार क्षेत्र में ड्रेनेज निर्माण के लिए की गई खुदाई ने स्थानीय नागरिकों की मुसीबतें कम करने के बजाय और बढ़ा दी हैं। करीब एक सप्ताह से खोदी गहरी नालियों का काम ठप पड़ा हुआ है। इसके चलते लोगों को अपने ही घरों में आने-जाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। हालात इतने बदतर हैं कि महिलाओं और छोटे बच्चों को रोजाना खतरे के साए में चलना पड़ रहा है। निर्माण कर रही कम्पनी द्वारा खोदे गए गहरे गड्ढों के कारण फिसलने और गिरने की आशंका बनी हुई है, जिससे लोग हर पल दहशत में रहते हैं।

सबसे ज्यादा परेशानी उन व्यापारियों और रहवासियों को हो रही है जिनके घर और दुकानें सड़क से कुछ ही कदम की दूरी पर हैं। घर के दरवाज़े तक पहुंचने के लिए उन्हें रोजाना अस्थायी रास्ता बनवाना पड़ रहा है। खोदी गई नालियों के ऊपर लोग खुद ही प्लाईवुड के फट्टे रखकर रास्ता बना रहे हैं, लेकिन यह व्यवस्था भी उनके लिए मुफ्त नहीं है। क्षेत्र के टेंट व्यवसायी इन लोहे की फ्रेम में लगे फट्टों के एवज में 100 से 150 रुपए प्रतिदिन वसूल कर रहे हैं। परिवार की सुरक्षा और रोजमर्रा की जरूरतों को देखते हुए लोग मजबूरन यह रकम चुकाने को बाध्य हैं।

मानसिक शांति काफूर,जेब हो रही हल्की

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ड्रेनेज सुविधा कब मिलेगी यह तो पता नहीं, लेकिन सुस्त रफ्तार से चल रहे इस काम ने फिलहाल उनकी जेब और मानसिक शांति दोनों पर भारी असर डाला है। उनका कहना है कि प्रशासन को चाहिए कि खुदाई के बाद काम को जल्द पूरा करे या फिर सुरक्षित और आसान वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करे ताकि लोग अनावश्यक जोखिम और खर्च से बच सकें।

Ankit Suryawanshi

मैं www.snewstimes.com का एडिटर हूं। मैं 2021 से लगातार ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर काम कर रहा हूं। मुझे कई बड़ी वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर गूगल पर रैंक कराए हैं। मैने 2021 में सबसे पहले khabarwani.com, फिर betulupdate.com, sanjhveer.com, taptidarshan.com, betulvarta.com, yatharthyoddha.com पर काम करने का अनुभव प्राप्त हैं।इसके अलावा मैं 2012 से पत्रकारिता/मीडिया से जुड़ा हुआ हूं। प्रदेश टुडे के बाद लोकमत समाचार में लगभग 6 साल सेवाएं दीं। इसके साथ ही बैतूल जिले के खबरवानी, प्रादेशिक जनमत के लिए काम किया।

Related Articles

Back to top button